हाइलाइट्स
निक्की ताम्बोली और चाहत खन्ना का नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा.
सुकेश ने निक्की को दिए महंगे तोहफे.
Conman Sukesh Chandrashekhar. सुकेश चंद्रशेखर इस समय सबसे चर्चित नाम है. 200 करोड़ की ठगी से जुड़े इस महाठग का नाम इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इन महाशय का कनेक्शन मनोरंजन जगत की कई हसीनाओं से है. जैसे-जैसे ईडी की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई नए चेहरे सामने आ रहे हैं. जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के बाद अब इस कड़ी में दो नए नाम सामने आए हैं निक्की तम्बोली और चाहत खन्ना. ये दोनों कौन हैं और कैसे चंद्रशेखर के साथ इनका नाम जुड़ा है? आइए आपको बताते हैं…
ईडी की ओर से सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार निक्की और चाहत दोनों ही सुकेश से तिहाड़ जेल में मिली थीं. ये दोनों ही पिंकी ईरानी के जरिए सुकेश से मिली थीं. बताया जा रहा है कि सुकेश ने पिंकी को 10 लाख रुपये दिए थे, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये निक्की को दिए गए थे. इसके बाद निक्की फिर सुकेश से जेल में मिली थीं. तब सुकेश ने उन्हें 2 लाख रुपये और गुच्ची का बैग दिया था.
बिग बॉस में दिख चुकी हैं निक्की
निक्की तम्बोली एक्ट्रेस हैं और मूलतः तेलगु और तमिल सिनेमा से जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा टीवी जगत के दो रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’. औरंगाबाद में जन्मी निक्की ने 2019 में अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत की थी. तमिल फिल्म ‘कांचना 3’ में दिव्या के किरदार में नजर आई थीं. इसके अलावा वे कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल उन्होंने ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कर दिया है.
पति पर लगाया था उत्पीड़न का अरोप
चाहत खन्ना टीवी जगत का जाना पहचाना नाम हैं. उन्हें दर्शक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में आएशा और ‘कुबुल है’ में निदा के किरदार में देख चुके हैं. चाहत ने 2016 में कैडबरी के एड से अने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा ’साढ़े सात फेरे’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा था. चाहत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने पति पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसके बाद चाहत ने दूसरी शादी कर ली थी.
सुकेश वाले केस में चाहत का कहना है कि वे पिंकी के जरिए उससे मिली थी. पिंकी ने खुद को टैलेंट एजेंसी का मालिक बताया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jacqueline fernandez, Nikki tamboli, Sukesh Chandrasekhar
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 13:46 IST





