मुंबई. नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘Mismatched’ के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. इस सीरीज की अभिनेत्री प्राजक्ता कोली के साथ अरावली गैंग ने दर्शकों को खूब लुभाया. अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है. पहले सीजन के उलझे जवाब सुलझाने नया ‘Mismatched’ का सीजन-2 आने वाले 14 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जा जाएगा.
नेटफ्लिक्स सीरीज का यह नया सीजन अब एक बार फिर दर्शकों को हंसाने, रुलाने और कॉलेज की मीठी दुनिया में ले जाने को तैयार है. साल 2020 में ‘Mismatched’ का पहला सीजन रिलीज किया गया था. इस सीजन में भी प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.
ये दिखेंगे नए चेहरे
नए सीजन में प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ के अलावा विहान समत, मुस्कान जाफरी, तारुक रैना, रणविजय सिंह, विद्या मालावाड़े, कार्तिक भारद्वाज, अभिनव शर्मा और दिव्यानी शोरे नजर आएंगे. इसके साथ ही इस सीजन में कुछ नए चेहरे भी दर्शकों को दिखने वाले हैं. प्रिया बनर्जी, अहसास चन्ना और संजय सराठे इस सीजन में नया एडमिशन लेने वाले हैं.
नए सीजन को लेकर बोले रोहित सराफ
नए सीजन की डेट अनाउंस होने पर रोहित सराफ ने कहा कि मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था. मैं खुश हूं कि फाइनली तारीफ आ गई है. मिसमेच्ड के पहले सीजन को लोगों ने काफी प्यार दिया था. दूसरे सीजन को लेकर भी उत्साहित हूं. रोहित ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को कहानी पसंद आएगी.
लव, जैलसी और मीठी दुनिया की मिलेगी यात्रा
नए सीजन की कहानी में पहले सीजन के सभी उलझे हुए सवालों के जवाब दर्शकों को मिल सकते हैं. इसके साथ ही अरावली के स्टूडेंट्स की यह कहानी कई जगह आपको रुलाएगी, हंसाएगी और कॉलेज की मीठी दुनिया का सैर कराएगी. डिंपल और ऋषि के प्यार इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी रोमांचक है. सीजन 1 को काफी लोगों ने पसंद किया था. इसके बाद अब इसके दूसरे सीजन को रिलीज किया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 18:39 IST





