Cinema

रणवीर सिंह के बिंदास अंदाज ने जीत लिया बच्चों का दिल, VIRAL हुआ एक्टर का ये VIDEO


हाइलाइट्स

किड्स से हाथ मिलाते हुए वीडियो हो रहा वायरल.
न्यूड फोटोशूट पर कहा, हुई फोटो के साथ छेड़छाड़.

Ranveer Singh with Kids: बॉलीवुड के एनर्जी किंग यानी रणवीर सिंह हमेशा इतने उत्साह में रहते हैं कि उन्हें देखकर दूसरे भी उत्साहित हो जाते हैं. हाल ही ऐसा नजारा देखने को मिला. रणवीर को एक जगह स्पॉट किया गया, वे कहीं जा रहे थे. जब उन्होंने देखा कि उनसे मिलने के लिए कुछ बच्चे खड़े हैं तो उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया. कार में बैठने से पहले बच्चों से हाथ मिलाया और पैपराजी को पोज दिए. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

रणवीर का यह बिंदास अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है. सभी खुशमिजाज रणवीर की तारीफें कर रहे हैं. वीडियो के अनुसार जब रणवीर कहीं जाने के लिए कार के पास पहुंचते हैं, तो उन्हें कुछ बच्चे नजर आते हैं. वे पहले बच्चों के पास जाते हैं और सभी से मुलाकात करते हैं. उनसे हाथ मिलाते हैं, जिससे बच्चे काफी खुश हो जाते हैं. साथ ही वे एनर्जी के साथ फोटोज भी क्लिक करवाते हैं और फिर गाड़ी की तरफ बढ़ जाते हैं.

फोटो के साथ हुई छेड़छाड़
उधर, न्यूड फोटोशूट को लेकर विरोध झेल रहे रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को लिए दिए बयान में कहा है कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है. मुंबई पुलिस के सामने दर्ज किए गए उनके बयान के अनुसार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वे फोटोज शेयर नहीं किए गए थे. उनका कहना है कि वे फोटोज उन्होंने शेयर नहीं किए, जिनका न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है. उनके फोटोज के साथ छेड़छाड़ करके अश्लीलता फैलाई गई है.

फिलहाल फोटोज की जांच की जा रही है. यदि जांच में पता चलता है कि फोटोज के साथ छेड़छाड़ की गई है तो मुंबई पुलिस की ओर इस मामले में रणवीर सिंह को क्लिन चीट दे दी जाएगी.

Tags: Ranveer Singh

Leave a Reply