Cinema

Brahmastra Gross Collection: पहले हफ्ते में ‘ब्रह्मास्त्र’ ने दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई, आलिया हुईं खुश


Brahmastra Worldwide Collection आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मस्त्र पार्ट वनः शिवा’ को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. एक तरफ फिल्म के वीएफएक्स की तारीफें की जा रही हैं. वहीं, इसके किरदार को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स ने असंतुष्टि जाहिर की है. लेकिन इन सब के बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म के पहले हफ्ते के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर खुशी जताई है और फैंस को बताया है कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. पहले हफ्ते में इतने बड़े वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आलिया ने इसके लिए फैंस का आभार भी जताया है. आलिया ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.

Brahmastra Box oFfice collection

ब्रह्मास्त्र ने एक हफ्ते में 300 करोड़ की कुल कमाई की. (फोटो साभारः Instagram @aliaabhatt)

इस वीडियो में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ (Brahmastra Part One: Shiva) के कई हैरतअंगेज एक्शन सींस देखने को मिल रहे हैं. वीडियो में एक जगह लिखा हुआ आया,”पहला हफ्ता. वर्ल्डवाइइड बॉक्स ऑफिस ग्रॉस 300 करोड़ रुपए. पूरी दुनिया में एक मूवी.” इससे साफ हो जाता है कि फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है.

आलिया ने जताया फैंस का आभार

आलिया भट्ट ने वीडियो को शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाला, ब्लास्ट और फायर वाले इमोजी को अपने कैप्शन में शामिल किया है. आलिया और रणबीर ने पहली बार एक फिल्म में काम किया है.

Brahmastra: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे अयान मुखर्जी?

भारत में इतना हुआ हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, भारत में फिल्म में एक हफ्ते में 170 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. दक्षिण भारतीय वर्जन में फिल्म ने 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. एक दिन पहले गुरुवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. ‘ब्रह्मास्त्र’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक मार्वल फिल्मों की तरह प्रदर्शन कर रही है.

Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor

Leave a Reply