Cinema

ऋचा चड्ढा को परफेक्ट लुक देंगे 5 डिजाइनर्स, एक्ट्रेस ने कहा ’न्यू लाइफ लोडिंग’, जानें हर वेडिंग अपडेट


हाइलाइट्स

ऋचा की शादी के फंक्शन सितम्बर अंत से शुरू हो जाएंगे.
ऋचा-अली ने मुम्बई में 110 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को रिसेप्शन के लिए चुना है.

Richa-Ali Wedding. बॉलीवुड की भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली फजल से शादी करने जा रही हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. ऋचा खुद भी अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही ट्विटर पर लिखा, ’अक्टूबर तक का इंतजार नहीं हो रहा’. वहीं, खबर है कि ऋचा शादी में जो आउटफिट कैरी करेंगी, उसके लिए पांच अलग-अलग डिजाइनर्स की टीम काम कर रही है.

जानकारी के अनुसार ऋचा और अली 6 अक्टूबर को मुम्बई में विवाह बंधन में बंधेंगे. ऋचा और अली लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों शादी का फैसला पहले ही कर चुके थे लेकिन कोरोना के कारण दोनों को शादी का प्लान आगे खिसकाना पड़ा. अब दोनों अपने मन मुताबिक वेडिंग फंक्शन कर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. यही कारण है कि ऋचा ने ट्वीट किया कि अब वे अक्टूबर का इंतजार नहीं कर पा रही हैं. इसके साथ उन्होंने एक जिफ भी शेयर किया, जिस पर लिखा हुआ है ’न्यू लाइफ लोडिंग’.

richa ali wedding

ऋचा चड्ढा अब अली फजल से शादी का नहीं कर पा रहीं इंतजार. (फोटो साभारः twitter@RichaChadha)

हर आउटफिट होगा खास
ऋचा की शादी के फंक्शन सितम्बर अंत से शुरू हो जाएंगे. ऐसे में अपनी शादी के लिए एक्साइटेड ऋचा हर फंक्शन की तैयारियों को पर्सनली जायजा ले रही हैं. साथ ही वे अपने लुक को लेकर भी काफी सजग हैं. सूत्रों के अनुसार शादी के अलग अलग फंक्शन से लेकर शादी तक के लिए उन्होंने 5 अलग अलग डिजाइनर्स को अपने आउटफिट तैयार करने की जिम्मेदारी दी है. इनमें दो इंटरनेशनल डिजाइनर्स भी हैं. ये डिजाइनर्स ऋचा की पसंद के अनुसार उनकी हर ड्रेस को तैयार कर रहे हैं. साथ ही यह भी खबर है कि अली के आउटफिट्स भी ऋचा से मैच करते हुए ही प्लान किए गए हैं.

richa ali wedding

ऋचा चड्ढा अपनी शादी की तैयारियों पर खुद दे रही हैं ध्यान.

यहां होगा रिसेप्शन..
जानकारी सामने आई है कि ऋचा और अली ने मुम्बई में 110 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को रिसेप्शन के लिए चुना है. यह सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में शुमार है और इसकी सदस्यता के लिए 37 साल तक इंतजार करना पड़ता है. स्टार जोड़ी ने अब यहां अपना रिसेप्शन करने का फैसला किया है. शादी के कुछ प्री फंक्शंस भी यहीं होंगे. शादी में जहां ऋचा और अली के करीबी शामिल होंगे, वहीं रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी.

richa ali wedding

सितम्बर अंत से शादी के फंक्शन शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेंगे.

अपने प्रोजेक्ट कर रहे पूरे
फिलहाल दोनों स्टार्स अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी शादी के कारण कोई प्रोजेक्ट ना अटके. ऋचा चड्ढा इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ’हीरामंडी’ की शूटिंग खत्म करने की कोशिश कर रही हैं. उनका एक गाना शूट होना बाकी है, जिसमें देरी हो गई है. दूसरी तरफ, अली फजल ’मिर्जापुर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके लिए वह मुंबई और लखनऊ के बीच दौरे कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि कि अली 24 सितंबर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे और फिर शादी की तैयारियों का हिस्सा लेंगे.

Tags: Ali Fazal, Richa Chadha