Cinema

जब Nick Jonas की सेक्शुएलिटी पर खड़ा हुआ था सवाल, Selena Gomez ने…


हाल ही में निक जोनास (Nick Jonas) की सेक्शुएलिटी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए हैं.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 16 Sep 2022, 12:03:53 PM

Nick Jonas, Selena Gomez

Nick Jonas, Selena Gomez (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

निक जोनास (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. दोनों को एक साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं. लेकिन एक समय सिंगर को लेकर एक खबर वायरल हुई थी कि वो गे हैं. हालांकि यह पूरी तरह बकवास थी, क्योंकि वो अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ खुशी-खुशी अपनी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. दोनों की एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी है. वहीं उन्होंने कुछ साल पहले एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ (Selena Gomez)को भी डेट किया है.

दोनों ने 2008 में डेटिंग शुरू की और उनका रोमांस बहुत ही कैजुअल था. एक साल से अधिक समय तक साथ रहने के बाद यह जोड़ी अलग हो गई थी. उसके बाद, निक ने काफी लड़कियों को डेट किया था. लेकिन अंत में उनका दिल प्रियंका पर लटूट हो गया और दोनों ने शादी कर ली,  इस खबर से हर कोई हैरान था. 

यह भी जानिए- Aryan Khan ने किया सलाम तो याद आए लोगों को उनके अब्बाजान

तो चलिए हम अपने विषय पर वापस आते हैं दरअसल, साल 2018 में  एक चैट शो के दौरान होस्ट Andy Cohen ने सेलेना से सवाल किया था कि, ‘निक जोनस, गॉरजस जो दिनों दिन और भी गॉरजस हो रहे हैं. निक ने हाल ही में Scream Queens और Kingdom में Gay की भूमिका निभाई है. अब सभी गे चाहते हैं कि निक Gay बन जाएं. ऐसा मैं नहीं चाहता. अगर गे के तौर पर निक को पॉइंट्स देने की बात हो तो आप 1 से लेकर 10 तक में कितने पॉइंट्स उन्हें देंगी, एक गे के तौर पर मैं उन्हें 10 पॉइंट्स देना चाहूंगा.

तो आप बताइए कि निक जोनस कितना गे था? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस (Selena Gomez) ने कहा था कि ‘मैंने उन्हें डेट किया है, इसलिए ज़ीरो देना पसंद करूंगी.’ सेलेना (Selena Gomez)का यह जवाब लोगों को खूब पसंद आया था. वहीं उन सभी अफवाहों पर ताला लग गया था जो निक (Nick Jonas) की सेक्शुएलिटी पर सवाल खड़ा कर रही थी. 






संबंधित लेख

First Published : 16 Sep 2022, 12:03:53 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply