रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को अब पांच साल से ज्यादा का समय हो गया है. कपल ने अप्रैल में अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में शादी की और पति-पत्नी बन गए. शादी के बाद दोनों ने बाहर आकर मीडिया के सामने हाथों में हाथ डालकर पोज दिए. हाल ही में दोनों की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ (Brahmastra Part 1: Shiva) रिलीज हुई. यह रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म है. फिल्म दिन पर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. आलिया और रणबीर भी लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. इस बीच दोनों ने पहली बार एक-दूसरे के साथ अपने कंफर्ट और बंधन के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान रणबीर ने यह खुलासा किया कि वह अपने रेगुलर काम के लिए भी आलिया पर कितने निर्भर हैं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत की. इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की. जब आलिया और रणबीर से पूछा गया कि क्या दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे पर निर्भर हैं? जवाब में रणबीर कहते हैं- ‘मझे इस बात का बहुत घमंड था कि मैं बहुत ही स्वतंत्र हूं. लेकिन, वास्तव में मैं आलिया पर बहुत ज्यादा निर्भर हूं. अगर मुझे नहीं पता होता कि आलिया कहां है, तो ना मैं बाथरूम जा पाता हूं और ना ही खाना खा पाता हूं.’
रणबीर आगे कहते हैं- ‘मेरे लिए ये बहुत ही जरूरी है कि वह मेरे साथ मेरे बगल में हो. ये जरूरी नहीं है कि हम रोमांस ही कर रहे हों या बात कर रहे हों. मैं बस उसे अपने बगल में देखना चाहता हूं. मुझे बस ये चाहिए कि वह मेरे बगल में हो.’ इस पर आलिया ने भी हामी भरी और कहा कि यह सच है कि ‘रणबीर उनके बिना कुछ नहीं करते.’ वह कहती हैं- ‘अगर मैं आस-पास ना रहूं, तो रणबीर आखिरी मिनट पर सब छोड़ देते हैं.’
रणबीर और आलिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. शादी के 2 महीने बाद जून में ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी, रणबीर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक क्लीनिक में नजर आए थे. तस्वीर के जरिए आलिया ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की. अब दोनों इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में जहां रणबीर शिवा के रोल में हैं तो वहीं आलिया ईशा का किरदार निभा रही हैं.
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म के पहले पार्ट में कैमियो कर शाहरुख खान भी जबरदस्त चर्चा में हैं. इस बीच ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की भी चर्चा शुरू हो गई है, जिसके लीड एक्टर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म में देव के रोल के लिए कई बड़े स्टार्स का नाम आगे चल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 19:57 IST





