Cinema

Sanjay Kapoor Love Story: तब्बू-सुष्मिता से दूर हुए थे संजय कपूर, फिर महीप से इस कारण जुड़े थे दिल के तार


हाइलाइट्स

फिल्म ’प्रेम’ से 1995 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
महीप कपूर एनआरआई थीं और ऑस्ट्रेलिया से मुम्बई में आई थीं.

Sanjay Kapoor Love Story: शो ’फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में हाल ही महीप कपूर दिखाई दी थीं. महीप बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की वाइफ हैं. संजय और महीप की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी खास माना जाता है. दोनों की कैमिस्ट्री कई कपल्स को इंस्पायर करती है. संजय और महीप की लव स्टोरी भी खास है. संजय की शुरुआती जिंदगी में जहां तब्बू और सुष्मिता सेन शामिल रहीं. वहीं, शादी के लिए उन्होंने महीप को चुना. आइए संजय की लव लाइफ पर एक नजर डालते हैं…

संजय कपूर ने अपने भाई बोनी कपूर की फिल्म ’प्रेम’ से 1995 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में संजय के अपोजिट तब्बू थीं. इस फिल्म को बनने में करीब छह साल का समय लगा था. दौरान तब्बू और संजय के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय और तब्बू की दोस्ती गहरी हो गई थी. संजय ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि तब्बू उनका पहला क्रश थीं. लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी ऑफिशियल कुछ नहीं कहा. इसके बाद दोनों अपने अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए.

sanjay kapoor

संजय कपूर की पहली फिल्म ’प्रेम’ थी.

मिस यूनिवर्स की खूबसूरती पर हुए थे फिदा
संजय कपूर जब फिल्म ’सिर्फ तुम’ कर रहे थे जो उनका झुकार अपनी साथी कलाकार सुष्मिता सेन की तरफ हो गया. मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता की खूबसूरती और बात करने का अंदाज संजय को खास भा गया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे. बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर के चर्चे भी होने लगे थे. लेकिन धीरे-धीरे दोनों को अहसास हुआ कि एक दूसरे के लिए फिट नहीं हैं. ऐसे में दोनों अलग हो गए.

sanjay kapoor

सुष्मिता सेन और संजय कपूर फिल्म ’सिर्फ तुम’ से करीब आए.

यूं जिंदगी में आई महीप
महीप कपूर एनआरआई थीं और ऑस्ट्रेलिया से मुम्बई आई थीं. उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने का निर्णय लिया और एक फिल्म की. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. आलोचकों ने महीप को नकार दिया लेकिन संजय कपूर को महीप भा गई. उनकी धीरे-धीरे महीप से मुलाकातें शुरू हो गईं. महीप भी पंजाबी परिवार से थीं. ऐसे में संजय और महीप दोनों ही अपने कल्चर से काफी जुड़े हुए थे. दोनों को करीब लाने के पीछे यह सबसे प्रमुख वजह रही.

sanjay kapoor

महीप कपूर से संजय कपूर ने 1997 में शादी की. (फोटो साभारःinstagram@maheepkapoor)

दोनों जल्द एक दूसरे से प्यार करने लगे और 1997 में दोनों ने शादी कर ली. दोनों  के दो बच्चे हैं. बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में ‘बेधड़क’ से डेब्यू करने वाली हैं. उनका एक बेटा भी है.

Tags: Sushmita sen, Tabu

Leave a Reply