हाइलाइट्स
‘ब्रह्मास्त्र’ ने 177 करोड़ हिन्दी से और दक्षिण में डब वर्जन से 20.25 करोड़ रुपये कमाए.
माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
Brahmastra Collection on Weekend. अयान मुखर्जी (Ayaan Mukherjee) की फिल्म ’ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को शुरुआती रेस्पॉन्स इतना अच्छा नहीं मिला था. लेकिन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर इस फिल्म को शनिवार को दर्शकों को प्यार मिला. जानकारी के अनुसार वीकेंड होने के कारण शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ पार कर गया. ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार शनिवार को हुई भारी कमाई के बाद फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है. माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
कोरोना के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में यह फिल्म दूसरी हाइएस्ट ओपनिंग मूवी बन चुकी है. इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को अच्छी ओपनिंग मिली थी. बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के अनुसार फिल्म की अब तक की ग्रॉस कमाई 197 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने 196 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसे में ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ‘सूर्यवंशी’ को पीछे छोड़ दिया है. माना जा रहा है कि फिल्म अपने 10वें दिन यानी रविवार को करीब 215 करोड़ रुपये के आस पास पहुंच जाएगी.
‘ब्रह्मास्त्र’ ने 177 करोड़ हिन्दी से कमाए हैं और दक्षिण भारतीय में डब वर्जन से 20.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. ‘सूर्यवंशी’ को पीछे छोड़ने के बाद अब ’द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का अगला टारगेट है, जिसकी कमाई 250 करोड़ रुपये रही थी. बता दें कि कई फिल्म विश्लेषक फिल्म को कहानी के लिहाज से सिफर बता चुके हैं लेकिन दर्शकों को रणबीर और आलिया पसंद आ रहे हैं. यही कारण है कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है.
यूं आया है कलेक्शन में उतार-चढ़ाव
अयान मुखर्जी की फिल्म ’ब्रह्मास्त्र’ का अब तक कलेक्शन.
फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का अगला पार्ट 2025 में आएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर यानी शिवा की मां के किरदार में दिखाया जाएगा. इसकी एक झलक, पार्ट वन में भी देखने के मिल चुकी है. रणबीर और आलिया दूसरे पार्ट में भी होंगे. खबरों के अनुसार रणवीर सिंह भी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aalia bhatt, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 14:27 IST





