दिल्ली की जेल में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर से ठगी मामले की जांच चल रही है. इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ एक और अभिनेत्री का नाम सामने आया है. अभिनेत्री चाहत खन्ना का नाम भी इस केस में सामने आने के बाद विवादों में घिर गईं हैं. अब मामले को लेकर चाहत खन्ना ने भी चुप्पी तोड़ ली है.
चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस मामले में पूरा सच अभी सामने नहीं आया है. इस केस में नाम आना इस कहानी का अधूरा हिस्सा है. चाहत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है इसलिए इसको लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता.
अभी सफाई का सही समय नहीं
बता दें कि अभिनेत्री चाहत खन्ना ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान (Chahatt Khanna) ने सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के रंगदारी मामले को लेकर कहा कि इस पूरे मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है. मेरा नाम आना कहानी का आधा सच है. इससे ज्यादा इस मामले को लेकर और कुछ नहीं कह सकती. फिलहाल इस मामले को लेकर सफाई देने का समय अभी नहीं आया है. चाहत खन्ना ने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ भी कहकर मैं फालतू बयानबाजी नहीं करना चाहती. इसलिए मैं चुप रहना उचित समझती हूं.
जांच में हुआ था नामों का खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar Case) केस में कई नाम सामने आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को भी सुकेश ने मंहगे गिफ्ट्स दिए थे. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि निकिता, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल समेत कई हस्तियां सुकेश से मिलने जेल पहुंचे थे.
जेल में मिलने के लग रहे आरोप
बता दें कि दिल्ली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में कई नए नाम सामने आए हैं. 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से कई सितारे मिलने जेल पहुंचे थे. इन नामों के बाद काफी हंगामा मच गया है. इनमें ही चाहत खन्ना का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि चाहत इसको लेकर सफाई दे चुकी हैं. चाहत ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 19:52 IST





