हाइलाइट्स
रोजर फेडरर के सन्यास पर अरबाज खान को लेकर बन रहे मीम्स.
अरबाज खान की फोटो हंसल मेहता ने भी की शेयर.
सोशल मीडिया की दुनिया में कोई भी न्यूज चर्चा का विषय बन सकती है. कई बार बात कहां से कहां पहुंच जाती है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. ऐसा हाल ही में देखने को मिला जब टेनिस स्टार रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास की घोषण की. फैंस ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) की फोटो शेयर कर फनी मीम्स बनाना शुरू कर दिया. अब निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने भी इन मीम्स पर चुटकी ली है.
टेनिस के सितारे रोजर फेडरर ने जब टेनिस को अलविदा कहा तो उनके फैंस इस बात से निराश हुए. बॉलीवुड ने भी उनके सम्मान में मैसेज किए. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ फनी हो ही जाता है. कुछ यूजर्स ने अरबाज खान को रिटायरमेंट पर मैसेज करना शुरू कर दिया क्योंकि उनकी शक्ल कुछ कुछ रोजर से मिलती है. हंसल मेहता ने भी इसे मजेदार अंदाज में लिया और ट्विटर अकाउंट पर अरबाज का फोटो शेयर कर लिखा, ‘चैम्पियन हम तुम्हें मिस करेंगे.’
(फोटो साभारः twitter@mehtahansal)
हंसल ने जैसे ही यह ट्वीट किया उनके मैसेज पर हंसी के फव्वारे छूट पड़े. लोगों को एक बार फिर हंसने का मौका मिल गया. एक यूजर्स ने लिखा, ‘ओरिजनल फोटो नहीं मिली क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये टेनिस नहीं फुटबॉल खेलता है.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यात्रा में बिछडे़े हुए भाई.’
बता दें कि 41 साल के रोजर फेडरर ने सन्यास लेते हुए एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा पिछले कुछ सालों में चोटें और सर्जरी उनकी जिंदगी का हिस्सा रही हैं. साथ ही उनका कहना था कि टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान करना सुखद है क्योंकि ये वो लम्हा है जिनसे मेरे माता पिता और पत्नी मिर्का जुड़े हैं. मैंने सोचा नहीं था कि यह सफर इतना लम्बा चलेगा.
रोजर फेडरर के सन्यास लेने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने दिल की बात कही और उन्हें एक महान खिलाड़ी बताया. करीना कपूर ने जहां रोजर फेडरर की पोस्ट शेयर करते हुए हार्ट इमोजी बनाया. वहीं, अनुष्का शर्मा ने उनका एक ऑडियां शेयर किया जो फेडरर ने शेयर किया था. इसके साथ अनुष्का ने जीनियस लिखा.
फेडरर ने 2003 में विम्बलडन के तौर पर जब अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था तब पुरुषों में सबसे ज्यादा एकल ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड पीट सैम्प्रास का था. उन्होंने 14 ऐसे खिताब जीते थे. फेडरर ने उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए कुल 20 मेजर खिताब जीते.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arbaaz khan, Roger Federer
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 11:51 IST





