जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अब बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं हैं. कुछ ही फिल्मों के साथ जाह्नवी ने लोगों के दिल में जगह बना ली है. फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जह्ववी कपूर अब एक जाना माना नाम बन गईं हैं.
फिल्मी परिवार से आने वाली जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी डेब्यू के लिए तैयार हैं. खुशी सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. खुशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सफेद ड्रेस में अपनी फोटो पोस्ट कर पारा बढ़ा दिया है.
रिवीलिंग बॉडीकॉन ड्रेस में पोस्ट की फोटो
खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन फोटोज में खुशी व्हाइट कलर की रिवीलिंग बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. खुशी कपूर ने सीढ़ियों पर बैठकर फोटो खिचाईं हैं. इन फोटो में खुशी बेहद प्यारी दिख रही हैं. साथ ही फोटो लोगों को भी काफी पसंद आ रही है. कई लोगों ने खुशी की फोटो को लाइक किया है. साथ ही लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. खुशी के इंस्टा पर 868K फॉलोअर्स हैं.
जोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं खुशी
फिल्मी परिवार से आने वाली खुशी भी अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. खुशी कपूर अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में खुशी काम करती नजर आएंगी. इस फिल्म में खुशी के साथ अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अभिनय करती नजर आएंगी. बता दें कि जोया अख्तर इस फिल्म के जरिए स्टारकिड्स को लॉन्च कर रही हैं.
जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में खुशी काम करती नजर आएंगी.
इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं बोल्ड फोटो
बता दें कि खुशी कपूर अपने फैन्स के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर खुशी अपने फैन्स के लिए लगातार फोटो शेयर करती रहती हैं. खुशी कपूर बोल्ड कपड़ों से भी परहेज नहीं करतीं. कई फोटो खुशी ने बोल्ड कपड़ों में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. वहीं फैन्स भी उन्हें काफी पसंद करते हैं. खुशी की फोटोज पर लोग भी जमकर कमेंट करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 17:49 IST





