Prime Minister Narendra Modi Birthday: 17 सितंबर 1950 को जन्में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 72वें जन्मदिन पर देश- दुनिया से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. पीएम मोदी बॉलीवुड सितारों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं. पीएम के बर्थडे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पीएम मोदी के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उनकी जमकर प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम मोदी संग अपनी एक किसी इवेंट की एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी. कंगना ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर पीएम के जीवन के सफर के बारे में याद करते हुए उन्हें धरती का सबसे शक्तिशाली इंसान बताते हुए अमर बताया.
कंगना ने पीएम को धरती का शक्तिशाली इंसान बताया
कंगना रनौत ने देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी. इस तस्वीर में कंगना पीएम से हाथ मिलाती नजर आ रही हैं. इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने लिखा ‘बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक, क्या अविश्वसनीय जर्नी है…. हम आपके दीर्घायु होने की कामना करते हैं लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह आप अमर हैं. अब हमेशा के लिए इस देश और उससे आगे की चेतना में अंकित हो गए हैं. आपको हमेशा प्यार मिलेगा. कोई आपकी विरासत को मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं…आपको नेता के रुप में पाकर धन्य हो गई’.
(फोटो साभार: kanganaranaut/Instagram)
अक्षय कुमार पीएम की एनर्जी के हैं कायल
वहीं अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर जमकर प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया ‘आपका विजन, आपकी गर्मजोशी, आपके काम करने की कैपेसिटी.. कुछ ऐसी चीजें हैं जो मुझे बहुत प्रेरणा देती है. जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप सेहतमंद और खुश रहें’.
(साभार: Akshay Kumar/twitter)
ये भी पढ़िए-कंगना रनौत ने Repost की इंदिरा गांधी और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II के मुलाकात की Throwback तस्वीर
‘इमरजेंसी’ में इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी कंगना
बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाने में जुटी हुई हैं. कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akshay kumar, Happy Birthday PM Modi, Kangana Ranaut, Narendra modi birthday
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 11:53 IST





