हाइलाइट्स
कंगना रनौत ने ’इमरजेंसी’ के क्रू मेम्बर्स की फोटोज की शेयर.
फिल्म ’इमरजेंसी’ में निभा रही हैं इंदिरा गांधी का किरदार.
Kangna Ranaut ‘Emergency’ Movie. जब भी फिल्म बनती है तो मुख्य रूप से लोगों का ध्यान फिल्म के लीड एक्टर्स पर जाता है या फिर निर्देशक पर. लेकिन हर फिल्म को बनाने में एक बहुत बड़ी टीम काम करती है और ये ऐसे चेहरे होते हैं, जो कभी सामने नहीं आते हैं. सेट पर काम करने वालों की मेहनत सबके सामने नहीं आ पाती है. ऐसे में कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने हाल ही अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) के सेट से कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें सेट पर होने वाली मेहनत को दिखाया गया है. कंगना ने सेट पर काम करने वाले इन लोगों को ‘सेट सोल्जर्स’ नाम दिया है.
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सेट से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं. कंगना का कहना है कि क्रू मेम्बर्स एक फिल्म को बनाने में काफी मेहनत करते हैं. हर फिल्म के पीछे कई लोगों की मेहनत छिपी होती है. एक फोटो में क्रू मेम्बर भारी मशीन उठाता नजर आ रहा है तो वहीं एक फोटो में सीन पर डिस्कशन करते हुए क्रू मेम्बर्स दिखाई दे रहे हैं. कुछ फोटोज में कंगना रनौत भी असिस्ट करती दिख रही हैं और कैमरा के पीछे बैठकर क्रू को निर्देश देती हुई नजर आ रही हैं.
(फोटो साभारः instagram@kanganaranaut)
(फोटो साभारः instagram@kanganaranaut)
(फोटो साभारः instagram@kanganaranaut)
(फोटो साभारः instagram@kanganaranaut)
(फोटो साभारः instagram@kanganaranaut)
क्रू की फोटाज शेयर करने के साथ ही कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी भी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वे इंदिरा गांधी के किरदार में दिख रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि आज ब्रेक डे है लेकिन मैं इसे पॉज डे कहूंगी. जब आप किरदार के अंदर घुस जाते हैं तो सबकुछ आपस में मिल जाता है. आपको अपनी तस्वीरें अजनबी लगने लगती हैं. दरअसल जब आप एक किरदार में चले जाते हैं तो वह हमेशा आपके अंदर रहता है. फिल्म खत्म होने के साथ वह खत्म नहीं होता.
(फोटो साभारः instagram@kanganaranaut)
दरअसल ‘इमरजेंसी’ फिल्म इंदिरा गांधी के इर्द गिर्द घुमती है. फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Indira Gandhi, Kangna Ranaut
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 12:28 IST





