सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी (Saba Patauadi) को भले ही बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब पॉपुलर हैं. उनकी फैन फॉलोइंग लगतार बढ़ रही है. पेशे से डिजाइनर सबा के पास पटौदी परिवार की खूबसूरत और बेशकीमती यादें हैं, जिन्हें वो तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार की अनदेखी और अद्भुत तस्वीरों को शेयर करती हैं. इन सब के बीच, सबा ने एक बार फिर दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं.
सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) यानी टाइगर पटौदी की दो खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. यह दोनों तस्वीरें एक शर्मिला और मंसूर की सगाई के दौरान की है. एक तस्वीर में मंसूर शर्मिला की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं और शर्मिला नीचे सिर कर शरमाती नजर आ रही हैं.
करीना कपूर ने बच्चों तैमूर-जेह पर लगाई है खास पाबंदी, सास शर्मिला टैगोर का खुलासा
शर्मिला टैगोर को अंगूठी पहनाते हुए मंसूर अली खान पटौदी. (फोटो साभारः Instagram @sabapataudi)
वहीं, दूसरी तस्वीर में मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर निहारते हुए नजर आ रहे हैं. शर्मिता दुल्हन की तरह सजी हुई हैं. उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी हुआ है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सबा पटौदी ने लिखा, “क्या आप मुझसे शादी करेंगे? उन्होंने (मंसूर अली खान) पूछा……और उन्होंने (शर्मिला टैगोर) कहा, हां!” इसके साथ ही सबा ने हैशटैग के साथ मंसूर अली खान, शर्मिला टैगोर, सगाई, दिन, शादी और 27 दिसंबर लिखा.
शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान एक-दूसरे को देखते हुए. (फोटो साभारः Instagram @sabapataudi)
प्रपोज करने से पहले कर दी शादी की अनाउंसमेंट
बता दें मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर ने साल 1969 में शादी की थी. शर्मिला ने खुलासा किया था कि मंसूर ने उन्हें प्रपोज करने से पहले ही उनकी शादी की घोषणा कर दी थी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मिला कहा था, “हम अम्मा से मिलने गए थे और वहां उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने और मैंने शादी करने का फैसला किया है.”
मंसूर ने पेरिस में किया था शर्मिला को प्रपोज
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा था, “उन्होंने मुझे नहीं बताया लेकिन उन्होंने वहां इसकी घोषणा की. बाद में उन्होंने औपचारिक रूप से पेरिस में मुझे प्रपोज किया.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Saba pataudi, Sharmila Tagore
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 09:33 IST





