मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एंजॉय कर रही हैं. वह जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. इस बीच हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान, बिपाशा का मैटर्निटी लुक और नया हेयर स्टाइल छा गया. अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है. कई यूजर्स ने उनके लुक और हेयर स्टाइल की जमकर तारीफ की है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने बिपाशा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह डेनिम शॉर्ट ड्रेस और व्हाइट श्रग में नजर आ रही हैं. बिपाशा का यह स्टाइलिश और सिंपल लुक फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ की है और प्रेग्नेंसी पर बधाई दी है.
हाल ही में उनके परिवार ने उनके लिए बेबी शावर रखा था, जिसमें वह अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में छा गईं. बेबी शावर में बिपाशा ने ब्राइट पिंक साड़ी पहनी थी. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी. बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की भी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी.
बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो सबसे पहले वह भागती हुई अपनी मां को ये खबर देने पहुंची थीं और उन्हें यह खुशखबरी दी थी. बता दें कि करण और बिपाशा पहली बार फिल्म ‘अलोन’ (2015) के सेट पर मिले थे. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2016 में डेटिंग करने के बाद शादी कर ली थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bipasha basu, Bollywood, Bollywood news, Karan Singh Grover
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 18:35 IST





