
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) शबाना आजमी (Shabana Azmi) आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। उनका जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में एक शिया परिवार में हुआ था। उनके पिता कैफी आजमी एक भारतीय कवि और मां शौकत आजमी पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन की मंच अभिनेत्री थी। शबाना आजमी का नाम 11 साल की उम्र में अली सरदार जाफरी ने रखा था। उनके माता-पिता उन्हें मुन्नी कहकर बुलाते थे। शबाना आजमी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ थिएटर और टेलीविजन में भी काम कर चुकी है।
अभिनेत्री पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं। इसके अलावा वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं सिर्फ इतना ही नहीं शबाना आजमी को भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया है और 2012 में, उन्हें तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि शबाना आजमी अभिनय के साथ-साथ एक सामाजिक और महिला अधिकार कार्यकर्ता भी हैं। साल 1970 के अंत में शबाना आजमी की बेंजामिन गिलानी के साथ सगाई हुई, लेकिन सगाई को रद्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें
बाद में, उन्होंने 9 दिसंबर 1984 को हिंदी फिल्मों में गीतकार, कवि और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से शादी की। जावेद अख्तर की ये दूसरी शादी थी, पहली शादी हिंदी फिल्म पटकथा लेखक हनी ईरानी के साथ हुई थी। शबाना आजमी अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। जिसमें ‘अमर अकबर अन्थोनी’, ‘तहजीब’,’खोया खोया चांद’, ‘उमराव जान’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’, ‘चॉक एंड डस्टर’, ‘जज्बा’ और ‘नीरजा’ जैसी हिट फिल्में शामिल है। अभिनेत्री जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।





