विक्की कौशल और फातिमा सना शेख रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. दोनों अपकमिंग ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग कर राजस्थान से लौट रहे थे. इससे पहले फातिमान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विक्की के साथ दो अतरंगी तस्वीरें कोलाज बनाकर शेयर की हैं. दोनों फनी फेस एक्सप्रेशन फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. दोनों इस तस्वीर में दोनों को फ्लाइट में बैठे हुए देखा जा सकता है. विक्की चेकर्ज शर्ट और टोपी पहने हुए हैं जबकि फातिमा टी-शर्ट में हैं और दो चोटी बांधे हुए हैं.
विक्की कौशल एक तस्वीर में हंसते हुए दिख रहे हैं तो दूसरी में फनी फेस एक्सप्रेशन दे रहे हैं. जबकि फातिमा सना शेख चश्मा पहने हुए हैं. एक तस्वीर में वह अजीब एक्सप्रेशन दे रही हैं और दूसरी तस्वीर में जीभ बाहर निकाल रखी है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “थोड़ी पागलपंती जरूरी है.”
फातिमा सना शेख के साथ पागलपंती करते विक्की कौशल. (फोटो साभारः Instagram @fatimasanashaikh)
वहीं, पैपराजी विरल भयानी ने दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. दोनों इसी आउटफिट में देखें जा सकते हैं. फातिमा हुडी कैरी हुआ है. मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की को बिना रुके चलता दिखे, तो वहीं फातिमा भागते हुए पैपराजी को साइड करते हुए कहते दिखीं, “हटो हटो साहब आ रहे हैं.” फातिमा और विक्की का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इसके अलावा, फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो बेहद ग्लैमरस साड़ी लुक को फ्लॉन्ट किया है. इसमें वह अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में उन्हें प्रिंटेड ब्लू साड़ी और पीले-लाल ब्लाउज में देखा जा सकता है. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है. इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सना ने साड़ी वाली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “हाथ ऊपर करो अगर आप बीती रात सही से नहीं सो पाए.”
फातिमा सना शेख का साड़ी लुक फ्लॉन्ट करते हुए. (फोटो साभारः Instagram @fatimasanashaikh)
बात करें फिल्म की, तो ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में दिखाई देंगे. सैम मानेकशॉ ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी फिल्म में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Fatima Sana Shaikh, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 10:11 IST





