Cinema

Katrina Kaif Reacts Suhagraat | आलिया भट्ट के ‘नो सुहागरात’ कमेंट पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन, कहा- ‘सुहाग-दिन भी हो सकता है…’ | Navabharat (नवभारत)


आलिया भट्ट के ‘नो सुहागरात’ कमेंट पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन, कहा- ‘सुहाग-दिन भी हो सकता है…’

मुंबई: करण जौहर (Karan Johar) का शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। हर हफ्ते सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शो में कई खुलासे करते नजर आते हैं। इस हफ्ते फिल्म ‘फोन भूत’ की टीम करण के चैट शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।  इस नए एपिसोड में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khattar), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) दिखाई देंगे। नया शो रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘कॉफी विद करण’ का प्रोमो जारी किया है। जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सुहागरात पर मजेदार जवाब देती नजर आ रही हैं।

बता दें, कैटरीना कैफ ने पिछले साल यानि 09 सितंबर 2021 को अभिनेता विक्की कौशल से शादी की थी। उसके बाद उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्टन ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी कर ली। आलिया और कैटरीना बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्त के रूप में जानी जाती हैं। इतना ही नहीं आलिया के पति रणबीर कपूर और कटरीना कभी रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद आलिया और रणबीर ने कॉफी विद करण में शिरकत की थी। इसके बाद करण ने आलिया से सुहागरा के बारे में सवाल किया। उस वक्त आलिया ने कहा था, ‘शादी के बाद हनीमून जैसा कुछ नहीं होता। क्योंकि कपल्स उस रात बहुत थके हुए होते हैं।’ करण ने कैटरीना से वही सवाल पूछा जो आलिया ने किया था।

यह भी पढ़ें

 

प्रोमो में आप देख सकते है कि करण कैटरीना से सुहागरात से जुड़ा सवाल कर रहे हैं। वह कह रहे हैं, ‘आलिया भट्ट ने उसी शो में कहा था कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं है। क्योंकि शादी के दिन कपल्स का बहुत बुरा हाल होता है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? कैटरीना ने इस सवाल का बेहद मजेदार जवाब दिया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी नहीं कि सुहागरात ही हो सुहाग दिन भी तो हो सकता है।’ कैटरीना का जवाब सुनकर शो के होस्ट करण ही नहीं बल्कि ईशान और सिद्धांत भी हैरान कर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.