हाइलाइट्स
नेपाली फिल्म ’प्रेम गीत 3’ भी होगी रिलीज.
फिल्म ’अवतार’ को किया जाएगा री-रिलीज.
Bollywood and Hollywood Film Released on This Week : बॉलीवुड फिल्मों को लेकर आम दर्शकों के बीच खास क्रेज रहता है. सितम्बर की बात करें तो पिछले कई दिनों से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ चर्चा का केन्द्र बनी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं. अब दर्शकों को इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार है. इस सप्ताह दर्शकों के बीच सनी देओल से लेकर आर. माधवन तक होंगे. आइए आपको इस वीक की रिलीज लिस्ट बताते हैं…
चुप, रिलीज डेटः 23 सितम्बर
सनी देओल बड़े पर्दे पर काफी दिनों से देखा नहीं गया है लेकिन फैंस को उनकी फिल्मों का काफी इंतजार रहता है. इस हफ्ते 23 सितम्बर को सनी देओल अपनी फिल्म ‘चुप’ के साथ दर्शकों के बीच होंगे. इस सस्पेंस थ्रिलर में सनी के अलावा दुल्कर सलमान और श्रेया धनवंतरी भी अहम भूमिका में है. साथ ही लम्बे समय बाद पूजा भट्ट भी इस फिल्म के जरिए वापसी कर रही हैं.
चुप
धोखाः द राउंड कॉर्नर, रिलीज डेटः 23 सितम्बर
सनी देओल की फिल्म के साथ ही आर. माधवन और अपरीक्षित खुराना की ‘धोखाः द राउंड कॉर्नर’ भी रिलीज होगी. 23 सितंबर को ही रिलीज हो रही इस फिल्म में सस्पेंस और रोमांस सेंटर में है. फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, अपरीक्षित खुराना आतंकवादी के किरदार में नजर आ रहे हैं.
धोखाः द राउंड कॉर्नर
अवतार भी हो रही हैं रिलीज
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करते हैं तो 23 सितम्बर को फिल्म ‘अवतार’ भी रिलीज हो रही है. निर्देशक जेम्स कैमरून अपनी फिल्म ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ को रिलीज करने से पहले पहले पार्ट को री-रिलीज कर रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट 16 दिसम्बर को रिलीज होगा.
अवतार
बबली बाउंसर, रिलीज डेटः 23 सितम्बर
अगर आपको मधुर भंडारकर की फिल्में पसंद आती हैं तो आप फिल्म ’बबली बाउंसर’ देखने जा सकते हैं. फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल प्ले कर रही हैं. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. फिल्म ऐसे गांव पर बेस्ड है, जहां हर परिवार का एक सदस्य बाउंसर बनता है. तमन्ना भी एक बाउंसर के किरदार में दिखेंगी.
बबली बाउंसर
प्रेम गीत, रिलीज डेटः 23 सितम्बर
यदि आन नेपाली सिनेमा का आनंद लेना चाहते हैं तो यह फिल्म देख सकते हैं. 23 सितम्बर को इसे भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में नेपाली सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर प्रदीप खेड़का अहम भूमिका निभा रहे हैं.
इस पीरियड ड्रामा फिल्म के पहले दो पार्ट आ चुके हैं. जो दर्शकों को खूब पसंद आया था. फैंस लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: R Madhavan, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 09:08 IST





