अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के बेटे आरव (Aarav Kumar) आज यानी 16 सितंबर 2022 को 20 साल के हो गए हैं. ऐसे में उनके पैरेंट्स उनके स्पेशल दिन के लिए बेहद खुश हैं. खास कर उनकी मां ट्विंकल खन्ना.ट्विंकल अपने बेटे के खास दिन के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल फोटो शेयर कर अपने बेटे आरव को बर्थडे विश किया है. फोटो में आरव रंग बिरंगे गुब्बारे के पीछे मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं.
आरव को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में एक बेहद खास नोट लिखा है. जो दिल को छू लेने वाला है. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’और वह 20 साल का हो गया! उसे उठाना काफी कठिन है, लेकिन लास्ट में छोड़ देने भी कठिन है. समस्या यह है कि हम उनके अस्तित्व के हर एक ब्लॉक को बखूबी क्रिएट करते हैं और इसे एक साथ एक रूप में संजोते हैं, जब वे छोटे होते हैं तो हम फिट दिखते हैं. हम साल-दर-साल ऐसा करते हैं और हमें इसकी इतनी आदत हो जाती है. लेकिन हम भूल जाते हैं कि वे ब्लॉक आखिरकार उनके हैं. पीछे हटना मुश्किल है लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि यह शानदार लड़का क्या बना रहा है उस ब्लॉक के साथ.’ पोस्ट के आखिरी में ट्विंकल ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी बात खत्म कर देती हैं.
फैंस के साथ सितारों ने भी विश किया जन्मदिन
ट्विंकल खन्ना का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए आरव को जन्मदिन विश कर रहे हैं. एक्टर बॉबी देओल, एक्ट्रेस नीलम कोठारी, ताहिरा कश्यप, फैशन स्टाइलिस्ट अनीता हस्सनंदनी, फराह खान अली, नम्रता शिरोडकर से लेकर अन्य लोगों ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर आरव को जन्मदिन की बधाई दी है.
लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं आरव
आरव उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में कम ही देखा जाता है. इससे पहले एक टीवी शो में अक्षय ने खुलासा किया था कि, उनका बेटा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है. उन्होंने ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि आरव लोगों को यह बताने के पक्ष में नहीं है कि, वह मेरे यानी अक्षय कुमार के बेटे हैं.
आपको बता दें कि बेटे आरव के अलावा अक्षय और ट्विंकल की एक बेटी नितारा कुमार भी है. ट्विंकल और अक्षय अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हैं. अपने भाई की तरह नितारा भी लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. कपल के दोनों बच्चे अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं. आरव कुमार इस समय लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं, नितारा मुंबई में ही स्ट्डी कर रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akshay kumar, Bollywood news, Twinkle khanna
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 07:27 IST





