बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन (Varun Dhawan), इस समय इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. वरुण धवन को न केवल उनकी फिल्मों के लिए प्रशंसकों से अच्छी समीक्षा मिली है, बल्कि वे उनकी सोशल मीडिया पर भी अपनी एक्टिविटी से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. वरुण के पास कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं और वह अपने शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं. जुड़वा 2 अभिनेता ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह एक नए ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका यह इंस्टाग्राम रील खूब पसंद किया जा रहा है.
वीडियो में वरुण धवन संजय दत्त लुक में नजर आ रहे हैं. उनका लुक हूबहू संजय दत्त से मिलता-जुलता लग रहा है. लंबे बाल, हेयर बैंड, जैकेट और संजू बाबा वाली वॉक, अपने इस वीडियो से वरुण फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं. उन्होंने अपने लुक को सिल्वर चेन और शेड्स से एक्सेसराइज किया है.
वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा- ‘Chavagiri.’ वरुण के इस वीडियो पर उनके फैंस और फॉलोअर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं. रविवार को, वरुण ने अपने जुगजुग जीयो के सह-कलाकार अनिल कपूर की टांग खींचने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर फिर से साझा की.
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को आखिरी बार अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ जुगजुग जीयो में देखा गया था. अब वरुण कृति सेनन के साथ भेड़िया में दिखाई देंगे. यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उनके पास जान्हवी कपूर के साथ नीतीश कुमार के निर्देशन में बनी ‘बवाल’ भी है. दोनों कलाकार कुछ हफ्ते पहले शूटिंग शेड्यूल के लिए पोलैंड में थे. Pinkvilla की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण रूसो ब्रदर्स के सिटाडेल में सामंथा रूथ प्रभु के साथ दिखाई देंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Sanjay dutt, Varun Dhawan
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 21:07 IST





