शो बिग बॉस (Bigg Boss 16) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी करना चाहती हैं.

Rakhi Sawant, Adil (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 16) जल्द पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साथ ही दर्शक ये जानने के लिए बेकरार हैं कि 16वें सीजन (Bigg Boss 16) में कौन से सितारे नजर आने वाले हैं. वहीं शो (Bigg Boss 16) में आने के लिए राखी सावंत (Rakhi Sawant) पलके बिछाए बैठी हुई हैं. वो लगातार तीन सीजन का हिस्सा रह चुकीं हैं. एक बार फिर से वो बिग बॉस में आना चाहती हैं. इस बार राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ शो का हिस्सा बनना चाहती हैं. एक्ट्रेस काफी समय से आदिल के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब हाल ही में राखी ने अपनी एक इच्छा जाहिर करते हुए लोगों से शेयर किया कि वो नेशनल टेलीविजन पर आदिल से शादी करना चाहती हैं.
यह भी जानिए – EoW के ऑफिस पहुंची Jacqueline Fernandez, मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी होगी पूछताछ
आपको बता दें कि राखी (Rakhi Sawant) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लोगो से साझा करते हुए कहा था कि ‘अगर हम इस सीजन में आते हैं तो मैं चाहती हूं कि बिग बॉस और मेरे भाई सलमान भाई के आशीर्वाद से मेरा निकाह घर में हो. मुझे पता है कि वह आदिल के माता-पिता को शादी के लिए मना लेंगे क्योंकि सलमान सर मेरे लिए भगवान हैं और मुझे पता है कि वह मेरी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं.’ उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके अलावा हम आपको जानकारी दे दें कि राखी ने आदिल के साथ अपने रिलेशन को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी बहुत सामना किया है.
बता दें कि कुछ दिन पहले राखी ने ये भी बताया था कि लोगों ने उनके अतीत के बारे में काफी भद्दे कमेंट्स किए थे, जो दिल दहला देने वाला था. राखी (Rakhi Sawant) की बात की जाए तो लोग उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं अगर वो इस बार बिग बॉस (Bigg Boss 16) का हिस्सा बनी तो उनके फैंस इससे काफी खुश होंगे.
संबंधित लेख
First Published : 19 Sep 2022, 04:40:27 PM





