आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल अपनी खास बॉन्डिंग को लेकर इंटरनेट पर छा हुआ है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर शिवा और आलिया को ईशा के रोल में खूब पसंद कर रहे हैं. 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी इस फिल्म का आलिया-रणबीर अभी भी जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच एक बातचीत में आलिया ने अपने लविंग हसबैंड संग अपने संबंधों के बारे में खुलकर बातें की और कहा कि हम ‘दो जिस्म एक जान’ की तरह नहीं हैं.
‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया-रणबीर के अलावा मिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में देखे गए. वहीं शाहरुख खान को कैमियो रोल में काफी पसंद किया गया. फिल्म अपनी ओपनिंग डे से लेकर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. यह 300 करोड़ की कमाई की तरफ लगातार बढ़ रही हैं. फिल्म की सफलता को लेकर फिल्म के सभी के कास्ट काफी खुश हैं.
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर की बात
मॉम टू बी आलिया भट्ट ने एनडीटीवी की बातचीत में पहली बार रणबीर के साथ काम करने और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बॉन्डिंग पर बातें की. इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने कहा, रणबीर के साथ काम करना ‘आसान’ था. इस दौरान आलिया ने खुद और रणबीर को सबसे ‘स्टॉन्ग पर्सन’ बताया है.
‘दो जिस्म एक जान’ कपल की तरह नहीं है
रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने कहा, ‘रणबीर और मैं बहुत मजबूत व्यक्ति हैं, खासकर मैं. मेरा मतलब यह नहीं है कि वह एक मजबूत व्यक्ति नहीं है लेकिन हम दोनों पर्सनली और प्रोफेशनली रूप से एक दूसरे का सम्मान करते हैं. हम ‘दो जिस्म एक जान’ कपल तरह के लोग नहीं हैं. साथी के रूप में हमारे बीच एक खूबसूरत बॉन्डिंग है और हमारे बीच प्रोफेशन बॉन्डिंग भी काफी मस्त है क्योंकि हम दोनों फिल्मों को लेकर जुनूनी हैं.
कपल के आने वाले बेबी का है फैंस को इंतजार
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. इस जोड़े ने अप्रैल में शादी की और जून में आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था. फैंस इनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 14:36 IST





