
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) शो की वजह से चर्चा में हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा महानायक अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने मुंबई में एक शानदार नया घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के फोर बंगला इलाके में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने यहां की पार्थेनन बिल्डिंग की 31वीं मंजिल पर आलीशान घर लिया है। इस संपत्ति की बात करें तो यह घर 12 हजार वर्ग फुट का है। इस पूरी मंजिल को बिग बी ने खरीदा है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है। यह 4बीएचके का अपार्टमेंट है, जिसके निर्माण में भी इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
पार्थेनन बिल्डिंग में बने इस बंगले की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये है। हालांकि, बिग बी के पास मुंबई में और भी महंगी संपत्तियां हैं। अमिताभ बच्चन के पास पहले से ही मुंबई में 6 बंगले हैं। पहला ‘जलसा’, जो 10 हजार वर्ग फुट में फैला है। वह इस घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा बंगला ‘प्रतीक्षा’ है, जहां वह ‘जलसा’ में शिफ्ट होने से पहले अपने माता-पिता के साथ रहते थे। तीसरा बंगला ‘जनक’ है, जहां उनका ऑफिस है और चौथा बंगला ‘वत्स’ है। इन सबके अलावा 2013 में भी उन्होंने ‘जलसा’ के पीछे 60 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। छठी संपत्ति, जिसे उन्होंने पिछले साल खरीदा था।
यह भी पढ़ें
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में लीड रोल में रणबीर-आलिया दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। बाकी कलाकारों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रहीहैं।





