बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर (Ekta Kapoor) की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘केटीना’ (KTina) को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है. जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के फैंस जहां निराश हो जाएंगे वहीं और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के फैंस खुश हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट् की मानें तो एकता कपूर के इस भारी भरकम पेडिंग प्रोजेक्ट में दिशा नहीं दिखाई देंगी. वहीं कास्ट के सलेक्शन के बाद से इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा.
बता दें कि एकता कपूर ने 2019 में दिशा पाटनी के साथ इस ‘केटीना’ की घोषणा की थी. इसका ऐलान करते हुए प्रोड्यूसलर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कई अंगूठियां पहने हुए नजर आ रही थीं और उन्होंने कहा था कि ये सब उन्हें एक ज्योतिषी ने बताया था.अपने और भी प्रोजेक्ट की तरह एकता ने इस प्रोजेक्ट्स का भी नाम ‘के’ से शुरू शब्द को चुना और इसका नाम ‘केटीना’ रखा.
‘केटीना’ पर फिर से काम करने का किया फैसला
अब ‘केटीना’ से संबंधित अपडेस की बात करें तो, पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोजेक्ट के निर्माताओं ने ‘केटीना’ पर फिर से काम करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि पहले ऐसी अफवाहें थीं कि एकता कपूर ने इस पर काम नहीं करेंगी और इस तरह यह फिल्म ठंठे बस्ते में जा चुकी हैं. हालांकि अब ताजा अपडेट पर गौर करें तो निर्माताओं ने इस परियोजना को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है क्योंकि यह एकता के लिए एक स्पेशल फिल्म है.
अनन्या-नुसरत को टीम ने किया अप्रोच
रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि भले ही निर्माताओं ने इस पर काम करने का मन बना लिया है लेकिन इस प्रोजेक्ट में अब दिशा पाटनी दिखाई नहीं देंगी. एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिलिया करेंगे.
वहीं अब फिल्म में दिशा की जगह अब अनन्या पांडे (Ananya Panday) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) फिल्म की टीम ने अप्रोच किया है. फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल होने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं अब ‘केटीना’ अब अनन्या-नुसरत ने हामी भरी हैं या इनकार किया है इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ananya Panday, Disha Patani, Ekta kapoor, Nushrratt Bharuccha
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 16:10 IST




