मुंबई. बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इससे पहले ही कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा तेज है. इसी बीच डायरेक्टर साजिद खान के भी इस सीजन बिग बॉस में शामिल की बात सामने आ रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि साजिद खान बिग बॉस सीजन 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है. लेकिन अगर साजिद खान इस शो का हिस्सा बनते हैं तो टीआरपी में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
सोशल मीडिया पर बिग बॉस के चर्चे
बिग बॉस शो का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इससे पहले इस शो की काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर शो से लेकर तमाम जानकारी वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि साजिद खान इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि यह दावा कितना सच है. लेकिन शो के कंटेस्टेंट के लिए शालीन भनोट का भी नाम चर्चा में रहा. इसके बाद अब साजिद खान को भी शो का कंटेस्टेंट बताया जा रहा है.
जैकलीन को भी डेट कर चुके हैं शाजिद खान
साजिद खान बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय हैं. साजिद ने कई फिल्में भी बनाईं हैं. साजिद बॉलीवुड की कोरियोग्राफर फरहा खान के भाई हैं. साजिद का नाम जैकलीन को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलिन फर्नांडिस और साजिद खान रिलेशनशिप में रह चुके हैं. अब साजिद के बिग बॉस शो में शामिल होने को लेकर चर्चा में हैं.
विवादों में रह चुके हैं साजिद
बता दें कि साजिद खान का कई विवादों से जुड़ा रहा है. मीटू कैंपेन के दौरान भी शाहिद सुर्खियों में रहे थे. साजिद खान पर कुछ महिला साथियों ने अक्टूबर, 2018 में सेक्शुअल हरैसमेंट के आरोप लगाए थे. इसके बाद साजिद काफी विवादों में रहे थे. इतना ही नहीं IFTA (इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स) ने उन्हें बैन भी कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 22:18 IST





