रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की’ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर ढा रही है. 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब फिल्म की कमाई को लेकर खुद को क्रिटिक कहने वाले एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके (Kamaal R Khan) ने तंज किया है. बता दें कि इससे पहले केआरके ने अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सबसे ‘डिजास्टर’ फिल्म करार दिया था. अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Brahmastra Box Office Collection) को लेकर चुटकी ली है.
‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर केआरके (KRK) ने अपने ट्वीट में लिखा,’थियेटर खाली हैं, लेकिन फिर भी फिल्म ब्रह्मास्त्र बंपर कमाई कर रही है, क्योंकि इस मूवी को देखने के लिए बृहस्पति और मंगल ग्रह से एलियंस धरती पर आ रहे हैं और दुर्भाग्य से लोग एलियंस को सिनेमाघरों में बैठे नहीं नहीं देख पा रहे हैं.’
केआरके के इस ट्वीट को देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं. कोई केआरके की बातों का सपोर्ट करता दिख रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है. बता दें कि केआरके से पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कंगना रनौत और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी
सवाल उठा चुके हैं.
‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तंज करने से पहले केआरके ने अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ को डिजास्टर बताते हुए लिखा था,’मैंने फिल्म ब्रह्मास्त्र की समीक्षा नहीं की, फिर भी लोग इसे देखने के लिए थिएटर नहीं गए. तो यह एक फ्लॉप फिल्म बन गई. आशा करता हूं कि फिल्म की विफलता के लिए करण जौहरी मुझे दोषी नहीं ठहराएंगे जैसा कि कई अन्य बॉलीवुड लोगों ने किया.’
अब ‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो, ये फिल्म 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनकर तैयार हुई है. यह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है. इस फिल्म आलिया-रणवीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय और नागार्जुन अहम रोल में नजरआ आए थे. इन सभी के अलावा शाहरुख खान ने भी कैमियो किया है जो दर्शकों को काफी पसंद आया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 10:09 IST





