अभिनेत्री करीना कपूर आज 42 साल की हो गईं हैं. जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने जन्मदिन पर बधाई दी है. परिवार समेत इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने बेबो की फोटो पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया है. करीना कपूर एक फैमिली वूमन हैं.
काम के अलावा वे अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताती हैं. करीना कपूर खान को अपने दोनों बेटों से खास लगाव है. करीना अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटों और पति सैफ अली खान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 17:13 IST





