राजू श्रीवास्वत के निधन से पूरी बॉलीवुड और कॉमेडी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कॉमेडी उन्हें अपना गुरु और आदर्श मानते आए हैं. वहीं, राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से लोग दुख जता रहे हैं. अजय देवगन राजू की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
अजय देवगन राजू श्रीवास्तव मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा, “आपने अपनी पूरी जिंदगी ऑन स्क्री और ऑफ स्क्रीन हमें हंसी और हंसी का तोहफा दिया. आपके अचानक निधन से हम दुखी हैं.आरआईपी राजू. ऊँ शांति. ईश्वर आपके परिवार को हिम्मत दे. “
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने ट्वीट में लिखा, “राजू श्रीवास्तव भाई यह बहुत ही दिल तोड़ने वाला है. बहुत जल्दी चले गहए. नहीं नहीं नहीं. आप हमेशा याद किए जाएंगे. आरआईपी राजू भाई. ” चंदन ने आंखों में आंसू वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किए.
राजपाल यादव ने राजू श्रीवास्तव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पास इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. आप हम सबको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए. आप हमेशा याद किए जाएंगे मेरे भाई. मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं.” राजपाल ने दिल टूटने वाले इमोजी अपने कैप्शन में शामिल किए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajay Devgn, Rajpal yadav, Raju Srivastav
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 12:17 IST





