बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी वाइफ एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) के साथ उनके पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर पहुंचे. बता दें बुधवार को हिंदी सिनेमा के मशूहर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपना 73वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में आलिया-रणबीर साथ में पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. अब डायरेक्टर के बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरों को आलिया की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसमें उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है.
तस्वीर में महेश बीच में बैठे नजर आ रहे थे जबकि आलिया और रणबीर और सोनी ने उनेक समीप बैठे हुए दिख रहे हैं. इसके इन सभी के अलावा फ्रेम में शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, कुणाल कपूर, टीना राजदान हर्ट्ज़ और राहुल भट्ट भी मुस्कुराते हुए पोज देते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए सोनी ने लिखा, ” ऑल इन फैमिली.”
(फोटो साभार @sonirazdan Instagram Printshot) Printshot)
सोनी राजदान के अलावा आलिया ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता की तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें महेश भट्ट आलू फ्राई के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. आलिया इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पॉप्स .. आपका दिन आलू फ्राई से भरा हो.”
@aliaabhatt Instagram Printshot
बता दें कि महेश भट्ट की बात करें उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘पाप’, ‘मर्डर’, ‘रोग’, ‘जहर’, ‘मर्डर 2’, ‘जिस्म 2’ जैसी कई बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शन किया है. उन्होंने 1974 में पहली फिल्म ‘मंजिलें और भी हैं’ में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. महेश की साल 2020 में आई फिल्म ‘सड़क 2’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें आलिया भट्ट को देखा गया था. ये पहली बार पिता महेश भट्ट के साथ आलिया ने काम किया था. इस फिल्म में आलिया के अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट भी नजर आए थे. यह 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल थी,जिसमें महेश की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने संजय दत्त के साथ काम किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Mahesh bhatt, Ranbir kapoor, Soni razdan
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 13:30 IST





