हाइलाइट्स
अमायरा दस्तूर अपनी फिल्म ’जोगी’ को लेकर चर्चा में हैं.
दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म में वे दिलजीत दोसांझ के अपोजिट हैं.
Amyra Dastur News. अपने क्युट लुक्स से आसानी से दर्शकों को अपनी ओर खींचने वाली अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जोगी’ (Jogi) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में गांव की लड़की ‘कम्मो’ का किरदार निभाने वाली अमायरा जहां साउथ इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्ध हैं. वहीं, बॉलीवुड में अब तक उन्हें इतना बेहतर स्पेस नहीं मिला है. अमायरा फिल्मों के चयन को लेकर काफी सजग हैं. उनके अनुसार, अब भी उनकी एक्टिंग स्किल्स पर संदेह रहता है.
अमायरा दस्तूर फिल्म ‘जोगी’ में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)का लव इंटरेस्ट बनी हैं. फिल्म 1984 के दिल्ली दंगों (Delhi Violence) पर आधारित है. पिछले हफ्ते रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और अमायरा के काम को भी पसंद किया जा रहा है. फिल्म के चयन को लेकर अमायरा का कहना है कि फिल्म का चयन करते समय मैं दो बातों पर खास तौर पर ध्यान देती हूं. एक तो फिल्म में मेरा किरदार कितना असरदार है और उसका दर्शकों पर कितना असर पड़ेगा? दूसरा, मैं उस किरदार में फिट हूं या नहीं. जब यह फिल्म मेरे पास आई तो मुझे कहानी ने काफी अट्रैक्ट किया और मैंने तुरंत हामी भर दी.
निर्देशकों को अब भी विश्वास नहीं आता
कई फिल्मों में अमायरा दस्तूर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं लेकिन अब भी बॉलीवुड में उनके हाथ ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं लगा है, जो उनकी प्रतिभा को दिखा सके. हिन्दुस्तान टाइम्स में छपे एक इंटरव्यू के अनुसार, अमायरा का कहना है कि जो मुझे नहीं जानते, उन्हें अब भी मेरी एक्टिंग स्किल्स पर डाउट है. मेरा यही कहना है कि मेरा स्क्रीन टेस्ट लेकर देखा जाए जिससे पता चल जाए कि मैं उस किरदार में फिट हूं या नहीं.
सिर्फ वॉलफ्लॉवर नहीं बनना है
अमायरा का कहना है कि फिल्मों में भले ही मेरा किरदार छोटो लेकिन वह अच्छा होना चाहिए. मैं फिल्मों में सिर्फ ग्लैमर्स किरदार ही नहीं करना चाहती हूं. एक तरह से मैं वॉलफ्लॉवर नहीं बनना चाहती. मेरे किरदार का फिल्म से जुड़ाव होना चाहिए. उसमें उतनी ताकत होनी चाहिए कि वह दर्शकों के जेहन में रह जाए. यही कारण है कि जब मुझे सिर्फ ग्लैम डॉल वाले किरदारों का ऑफर आता है तो मैं इनकार कर देती हूं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Diljit Dosanjh
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 08:25 IST




