विक्रांत देशमुख द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ और लक्ष्मण उटेकर की कठपुतली क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘नजरअंदाज’ 7 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में अक्सर सपोर्टिंग रोल में दिखने वाले कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म में वर्सटाइल एक्टर कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी एक अंधे इंसान के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है .
फिल्म निर्माता ने ‘नजरअंदाज’ के पोस्टर रिलीज के वक्त दिए गए एक बयान में कहा था कि “फिल्म में बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं जो अपने काम में उत्कृष्ट हैं और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि ‘नज़रंदाज़’ दर्शकों को भी बहुत पसंद आएगी.” साथ ही टी-सीरीज के साथ काम करने पर वह कहते हैं कि टी-सीरीज़ के साथ हाथ मिलाना एक सम्मान की बात है. ‘नजरअंदाज’ का ट्रेलर इस कहानी के मुख्य किरदारों के जीवन की एक झलक देता है.
फिल्म निर्माता ने ‘नजरअंदाज’ के पोस्टर रिलीज के वक्त दिए गए एक बयान में कहा था कि “फिल्म में बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं जो अपने काम में उत्कृष्ट हैं और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि ‘नज़रंदाज़’ दर्शकों को भी बहुत पसंद आएगी.” साथ ही टी-सीरीज के साथ काम करने पर वह कहते हैं कि टी-सीरीज़ के साथ हाथ मिलाना एक सम्मान की बात है.
‘पाताल लोक’ से सुर्खियों में आए अभिषेक बनर्जी-
एक्टर अभिषेक बनर्जी अपनी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ से सुर्खियों में आए थे. उन्हें इसके अलावा भी कई सारी वेब सीरीज में देखा जा चुका है.
दिव्या दत्ता ने 1994 में किया था बॉलीवुड डेब्यू-
दिव्या दत्ता ने 1994 में फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने 1995 के नाटक ‘वीरगति’ में मुख्य किरदार निभाया था. दिव्या दत्ता को ज्यादातर उनके द्वारा निभाए गए सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता है. इस प्रतिभाशाली एक्ट्रेस ने कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने हिन्दी, पंजाबी के अलावा अंग्रेजी और मलयालम फिल्में भी की हैं. दिव्या दत्ता को सिनेमा में दिए योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
कुमुद मिश्रा को भी उनके सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता है-
कुमुद मिश्रा को ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘रांझणा’, ‘बदलापुर’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘रूख’, ‘अय्यारी’, ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’, ‘तड़प’ और अन्य कई सारी फिल्मों में देखा गया है. तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ में उनके द्वारा निभाए गए पिता के किरदार की काफी प्रशंसा हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Bollywood news, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 23:49 IST





