आमिर खान की बेटी आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ सगाई कर ली है. नुपुर शिखरे ने फिल्मी स्टाइल में आइरा खान को प्रपोज किया है. जवाब में आइरा ने भी हामी भर दी है. अब दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
आइरा खान ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है. नुपुर शिखरे करीब 2 साल से आइरा खान को डेट कर रहे हैं. महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले नुपूर Gym Freak हैं और शानदार बॉडी के मालिक हैं. नुपुर कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग दे चुके हैं.
नुपुर शिखर की मां भी हैं डांस टीचर
17 अक्टूबर 1985 को पुणे में जन्मे नुपुर शिखरे स्टेट लेवल के टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं. शुरुआती स्कूली शिक्षा नुपुर से पुणे से प्राप्त की है. इसके बाद मुंबई में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है. हिंदू फैमिली से आने वाले नुपुर की मां प्रीतम शिखरे भी एक डांस टीचर हैं. नुपुर भी फिटनेस फ्रीक हैं. साथ ही नुपुर कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं. आमिर खान की बेटी आइरा खान से नुपुर की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी. तभी से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और करीब 2 सालों तक रिलेशन में रहे.
आमिर खान के भी रह चुके हैं ‘गुरु’
नुपुर शिखरे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. इंस्टाग्राम पर भी नुपुर काफी एक्सरसाइज की वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. नुपुर शानदार बॉडी के मालिक हैं. इसके साथ ही नुपुर सेलिब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग भी देते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नुपुर शिखरे अपनी मंगेतर आइरा खान के पिता आमिर खान को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं. इसके साथ ही नुपुर बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं.
नुपुर भी अभिनेता रणवीर सिंह से पहले ही न्यूड फोटोशूट करा चुके हैं. (फोटो साभार- instagram@nupur_shikhare)
करा चुके हैं न्यूड फोटोशूट
बता दें कि नुपुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. लगातार अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. नुपुर भी अभिनेता रणवीर सिंह से पहले ही न्यूड फोटोशूट करा चुके हैं. इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है. इसके साथ ही नुपुर शानदार डांस भी करते हैं. सोशल मीडिया पर नुपुर ने कई वीडियो धमाकेदार डांस करते हुए भी पोस्ट किए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 18:10 IST




