हाइलाइट्स
सोनू सूद ने गुरुवार को बिहार के ज्ञानस्थली हाई स्कूल का दौरा किया.
प्रशंसको ने सोनू सूद को खिलाया लिट्टी चोखा.
Sonu Sood Video: एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood)आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. फिल्मों के अलावा वे अपने सामाजिक कार्यों को लेकर लोगों के दिल में खास जगह रखते हैं. हाल ही वे बिहार पहुंचे और एयरपोर्ट के बाहर ही काफी संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया. एक्टर ने भी प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और कार से ही सबका अभिवादन किया. इस बीच प्रशंसकों ने थाली में लिट्टी-चोखा (Litti Chokha) लाकर दिया तो उन्होंने बड़ी खुशी के साथ साथ बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन चखा.
सोनू सूद बिहार में अपने स्वागत को लेकर खासे खुश नजर आए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे लिट्टी-चोखा खाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे लिट्टी-चोखा खाने के बाद उनके एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि उन्हें खाकर मजा आ गया. सोनू ने वीडियो के साथ लिखा, ‘बिहार ने स्वागत लिट्टी चोखा से किया. आभार.’ वीडियो में में उनके प्रशंसक ‘सोनू सूद जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
लोगों के बीच खास पहचान
बता दें कि सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं. ऐसे में कई जरूरतमंद लोग सोनू सूद के घर के बाहर भी एकत्रित रहते हैं. सोनू कई बार लोगों से उनकी तकलीफें सुनते हैं और कोशिश करते हैं कि उनके स्तर पर समस्याओं का समाधान हो सके. सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों की काफी सहायता की थी. यही कारण है कि लोगों के बीच सोनू की पहचान एक अच्छे अभिनेता के साथ ही एक अच्छे इंसान के रूप में भी है.
सोनू सूद ने बीते गुरुवार को बिहार के बैरिया स्थित ज्ञानस्थली हाई स्कूल का दौरा किया. यहां प्रबंधन की ओर से गरीब व मेधावी छात्रों के शिक्षा में सहयोग के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. सोनू का कहना था कि बिहार से मेरा लगाव है. यहां के लोग काफी अच्छे हैं और दिल से प्यार देते हैं. सोनू कई गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते हैं. सोनू का मानना है कि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Sonu sood
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 10:30 IST





