
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की स्टारर आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस इसके रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने का टाइटल ‘चन्न परदेशी’ है।
इस गाने में अभिनेता अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में रश्मिका मंदाना की भी झलक देखने को मिल रही है। ‘चन्न परदेशी’ गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है जबकि स्वानंद किरकिरे ने इसके लिरिक्स को लिखा है।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता ऑनस्क्रीन कपल के तौर पर नजर आएंगे। जो फैंस के लिए बेहद रोचक होने वाला है। ये गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसको अब तक 34 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के अलावा पवैल गुलाटी, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





