
मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। अब भी नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने दामाद के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि नीतू अपने दामाद के साथ डांस करते हुए उन पर प्यार बरसाती दिखाई दे रही हैं।
नीतू की बेटी रिद्धिमा के पति भरत साहनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है। नीतू द्वारा साझा किए गए वीडियो में, साहनी और वह एक राजस्थानी गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेस्टोरेंट में कुछ लोग राजस्थानी गाने गा रहे हैं। इस वीडियो में नीतू और उनके दामाद एक ही गाने पर डांस करते हुए एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। नीतू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, ‘हैप्पी बर्थडे भारत साहनी।’ नीतू के फैन्स ने भी भरत साहनी को बर्थडे विश किया।
यह भी पढ़ें
साल 2006 में रिद्धिमा और भरत साहनी की शादी हुई थी। रिद्धिमा भरत साहनी से तब मिलीं जब वह लंदन में पढ़ने गई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और शादी करने का फैसला लिया।





