
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Giant) अभिनेता (Actor) प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) का जन्म 23 सितंबर 1935 को एक पंजाबी हिंदू परिवार रणबीर लाल और रूपरानी चोपड़ा के घर में लाहौर, पंजाब में हुआ था। भारत विभाजन के बाद परिवार शिमला चला गया था। एक्टर आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे है। प्रेम चोपड़ा अपने स्ट्रगल के दिनों में न्यूजपेपर ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में भी काम कर चुके है। जहां वो सर्कुलेशन डिपार्टमेंट में काम करते थे। जिसमें वो बंगाल, ओडिसा और बिहार में अखबार के सर्कुलेशन की देखरेख करते थे। जिसके लिए उन्हें 20 दिन के टूर पर रहना पड़ता था। जिसके चलते उन्हें ऑडिशन के लिए समय नहीं मिलता था। प्रेम चोपड़ा ने इसका भी हल निकाल लिया था। वो जब भी बाहर जाते थे तो वो एजेंट्स को स्टेशन पर ही बुला लेते थे। ऐसे में वो 20 दिन का टूर 12 दिन में ही खत्म कर लेते थे।
जगजीत सेठी की फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ में प्रेम चोपड़ा ने बतौर हीरो काम करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके लिए फीस के तौर पर उन्हें 2500 रूपए मिले थे। हालांकि, ये फिल्म हिट साबित हुई थी। प्रेम चोपड़ा 60 से अधिक सालों में 380 फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है। वो अधिकतर फिल्मों में खलनायक के किरदार के लिए ही जाने जाते है। हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि वो एक डॉक्टर या भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बनें, लेकिन वो अपने माता-पिता के कड़े विरोध के बावजूद, वह बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले आए थे।
यह भी पढ़ें
प्रेम चोपड़ा ‘पूनम की रात’, ‘कुंवारी’, ‘निशान’, ‘मेरा साया’, ‘झुक गए आसमान’, ‘डोली’, ‘वारिस’, ‘अंजाना’, ‘प्रेम पुजारी’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘हिम्मत’, ‘जवाब’, ‘कटी पतंग’, ‘लगन’, ‘हलचल’, ‘अजनबी’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’, ‘लूटमार’, ‘दोस्ताना’, ‘एक और एक ग्यारह’, ‘हथकडी’, ‘अंधा कानून’, ‘पटियाला हाउस’ और ‘बंटी और बबली 2’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है।





