Cinema

Rasika Dugal News | कौशल ओझा की ‘लिटिल थॉमस’ फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्‍गल की धांसू एंट्री, ऐसा होगा जबरदस्त किरदार | Navabharat (नवभारत)


consumption-of-online-content-in-sync-with-the-lives-we-lead-today-manto-actress-rasika-dugal

मुंबई: पावरहाउस अभिनेत्री रसिका दुग्‍गल (Rasika Dugal) को दिल्ली क्राइम सीजन 2 में नीति सिंह की भूमिका निभाने के लिए अपार प्यार और सराहना मिल रही है। वह अब ड्रामा कॉमेडी फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ में अभिनय करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ‘लिटिल थॉमस’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कौशल ओझा द्वारा निर्देशित फिल्म है। रसिका और कौशल इससे पहले एक शॉर्ट फिल्म ‘द मिनिअटुरिस्ट ऑफ जूनागढ़’ में साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम हाल ही में शुरू हुआ और एक महीने के लिए मुंबई और गोवा में शूट किया जाएगा। इस रोमांचक नई परियोजना के बारे में बात करते हुए रसिका ने कहा, “लिटिल थॉमस एक गोवा के परिवार की सुंदर कहानी है। मैं कौशल को तब से जानती हूं जब हम एफटीआईआई में पढ़ते थे। उनकी कहानी कहने की एक शांत और अनूठी शैली है, जिससे मैं स्वाभाविक रूप से आकर्षित हूं। शूटिंग के समय हमेशा ही अस्थव्यस्त वाला होता है लेकिन मुझे लगता है कि हम कुछ बेहद खास बना रहे हैं।”

यह भी पढ़ें

रसिका दुगल की आने वाली परियोजनाओं में मिर्जापुर 3, अधुरा, स्पाइक, लॉर्ड कर्जन की हवेली और फेअरी फोक शामिल हैं। (PR)

Leave a Reply