
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर सुर्खियों में रहते है। वो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है। अभिनेता को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्षय कुमार की प्रॉपर्टी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी है वहीं अब एक रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों अभिनेता ने अपना अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित फ्लैट को बेच दिया है। उनके इस अपार्टमेंट को अरमान और अमान मलिक के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक के भाई डब्बू मलिक ने खरीदा है।
बता दें कि अक्षय कुमार और डब्बू मलिक के बीच ये डील 12 अगस्त 2022 को हुआ था। Zapkey.com की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने ट्रांसकॉन ट्रायम्फ के टॉवर 1, A-2104 फ्लैट को डब्बू मलिक को 6 करोड़ रूपए में बेचा है जबकि अभिनेता ने इसे नवंबर 2017 में 4.12 करोड़ रूपए में लिया था। अक्षय कुमार को इस डील में 2 करोड़ रूपए का मुनाफा हुआ है। बता दें कि यह प्रॉपर्टी 1,281 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया और 59 स्क्वायर फीट के बालकनी एरिया में फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि अक्षय कुमार अक्सर प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते रहते हैं। मुंबई में उनकी कई प्रॉपर्टी हैं। जिसमें जुहू में प्राइम बीच, मुलुंद वेस्ट में ओबेरॉय एटेर्निया, मुलुंद वेस्ट में ओबेरॉय एनिग्मा, अंधरी वेस्ट में भारत आर्क, अंधेरी वेस्ट में ओबेरॉय स्प्रिंग, जुहू में पिरोजा कोर्ट, मुंबई वेस्ट में ओबेरॉय 360, बोरीवली में ओबेरॉय स्काई सिटी, बोरीवली में ओबेरॉय स्काई सिटी शामिल है। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट कि तो आखिरी बार अभिनेता फिल्म ‘कठपुतली’ में नजर आए जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इससे पहले बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म ‘रक्षाबंधन’ रिलीज हुई थी। जो फ्लॉप रही वहीं उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘सेल्फी’, ‘राम सेतु’ और ‘OMG 2’ शामिल है।





