फवाद खान (Fawad Khan) फिल्मों और टीवी शोज के जरिए पाकिस्तान ही नहीं हिंदुस्तान में भी पसंद किए जाते हैं. फवाद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी लेकिन फवाद के एक खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया है. फवाद ने अपनी फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Fawad Khan) और हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन बले की की तरह बॉडी ट्रांसफॉर्म करने की कोशिश की तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
दरअसल, फवाद खान को अपनी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट’ के किरदार में फिट होने के लिए कई किलो वजन बढ़ाना पड़ा. करीब 75 किलो के फवाद ने अपना वजन बढ़ाकर 100 किलो कर लिया. वजन बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी एक्टर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. ये मेहनत इतनी ज्यादा हो गई कि उनकी किडनी फेल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
फवाद खान को हो रहा पछतावा
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने खुद बताया कि बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन बले से प्रेरणा ली. अब फवाद को इसके लिए पछतावा हो रहा है. एक इंटरव्यू में फवाद ने बताया कि ‘मैंने अपने साथ बिल्कुल ठीक नहीं किया. मैं फिर कभी ऐसा नहीं करने वाला. मैंने अपनी बॉडी पर इतना प्रेशर दिया कि इसका निगेटिव असर पड़ा. मुझे डायबिटीज भी है और ठीक होने में 3 महीने लग गए. मैंने अपनी बॉडी पर कई घंटे मेहनत की. मेरे पास समय कम था, सिर्फ एक डेढ़ महीना था. मैं क्रिश्चियन बले या आमिर खान नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी तरह ट्रांफॉर्मेशन चाहता था. मैं कभी किसी को ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन की सलाह नहीं दूंगा’.
ये भी पढ़िए-Gym Freak हैं आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे, रणवीर से पहले करा चुके हैं न्यूड फोटोशूट
आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए करते हैं कड़ी मेहनत
हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म के किरदार में फिट होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. हालांकि आमिर को कभी भारी भरकम तो कभी फिट बॉडी तुरत-फुरत नहीं मिलती, इसके लिए आमिक कड़ी मशक्कत और समय लगाते हैं. ‘गजनी’ फिल्म में 8 पैक एब्स बनाने के लिए करीब 13 महीने लगाए थे तो ‘दंगल’ के लिए काफी वजन बढ़ाया था. वहीं हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन बले भी रोल के मुताबिक बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aamir khan
FIRST PUBLISHED : September 24, 2022, 12:59 IST





