
मुंबई: साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और उनके चाचा वैंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) एक साथ बहुत जल्द वेब सीरीज में साथ काम करते दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज को लेकर यह दोनों भी काफी उत्साहित है। ये वेब सीरीज मशहूर अमेरिकन क्राइम ड्रामा वेब सीरीज रे डोनोवन (Ray Donovan) का रीमेक होगा। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने ‘राणा-नायडू’ का दमदार टीजर रिलीज किया है। इसके दोनों अभिनेता जबरदस्त किरदार में दिखाई दे रहे है। आप भी नजर डाले ‘राणा-नायडू’ (Rana-Naidu) टीजर पर-





