
मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अभिनीत फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) का 30 सेकेंड का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर दोनों एक्ट्रेस बॉडी शेमिंग और बढ़े हुए वजन के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। 30 सेकेंड के टीजर में हुमा और सोनाक्षी के लुक्स और डायलॉग्स ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। फिल्म ‘डबल एक्सएल’ के टीजर में सोनाक्षी-हुमा दो दोस्त बॉडी शेमिंग के गंभीर विषय पर बड़े ही मजेदार अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं। टीजर में हुमा ब्लैक जैकेट और चश्मे के साथ ब्लू टौपी में दिखाई दे रही है, वहीं सोनाक्षी पिंक टॉप, व्हाइट जैकेट और हरे बालों में नजर आ रही हैं। दोनों के हटक लुक ने कई लोगों का ध्यान खींचा है।
दमदार स्टार कास्ट
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में जहीर इकबाल और प्रसाउथ अभिनेता महत राघवेंद्र मुख्य भूमिका निभाएंगे। एक इंटरव्यू में जहीर ने कहा, ‘सोनाक्षी और हुमा इस फिल्म के लिए वजन बढ़ाना चाहते थे। फिल्म के लिए उन्होंने 15-20 किलो वजन बढ़ाया है। वह शूटिंग के दौरान सिर्फ खाना खा रही थी।’ इस फिल्म से महत राघवेंद्र बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज देखने के बाद अब हुमा और सोनाक्षी के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





