हाइलाइट्स
नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक के गाने को किया रिक्रिएट.
फैंस और फाल्गुनी हुए नाराज, कहा-खराब कर दिया गाना.
बॉलीवुड में फिल्में हों या फिर गाने, पिछले कुछ समय से अधिकतर पुरानी क्रिएशन को नया तड़का लगाकर परोसा जा रहा है. गानों में तो खास तौर पर यह ‘तड़का कल्चर’ आम होता जा रहा है. इसे लेकर कई बार बहस हो चुकी है और एक बार फिर यह बहस गर्मा गई है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो इसी बहस का एक हिस्सा है. वीडियो में नेहा ने फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के गाने ’मैंने पायल है छनकाई…’ को नए अंदाज में पेश किया है.
नेहा कक्कड़ ने जब यह गाना रिलीज किया था तो उनका कहना था कि पुरानी यादें ताजा हो रही हैं… लेकिन उन्हें नहीं पता था कि हमेशा उनके वीडियोज पसंद करने वाले फैंस इस बार उनके वीडियो को नकार देंगे. दरअसल, वीडियो में जिस तरह से नेहा ने ऑरिजिनल गाने में तड़का लगाया है, वह फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. उनके अनुसार, नेहा ने गाने हत्या कर दी है.
फाल्गुनी बोलीं, कर दिया सत्यानाश
दूसरी तरफ इस प्यारे से गीत को गाने वाली फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया भी इस पर सामने आ चुकी है. फाल्गुनी को भी यह गाना पसंद नहीं आया है. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि इसे सुनकर बस उल्टी आना बाकी था. इस गाने पर हुए विवाद के बाद दिल्ली टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने कहा कि इस वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो इनोसेंस थी, वह नए गाने में पूरी तरह से सत्यानाश कर दी गई है. फाल्गुनी का कहना है कि फैंस मेरे लिए स्टैंड ले रहे हैं तो मैं इस विषय पर चुप कैसे रह सकती हूं.
इधर, फाल्गुनी के साथ नेहा का वीडियो आया सामने
एक तरफ गाने को बिगाड़ने को लेकर जुबानी जंग चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ सोनी टीवी की ओर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में गरबा स्पेशल में नेहा सिंगर फाल्गुनी पाठक स्वागत करते दिख रही हैं, हालांकि फाल्गुनी का रेस्पॉन्स उनके प्रति फीका दिखाई दे रहा है.
(फोटो साभारः instagram@ nehakakkar)
नेहा कक्कड़ ने ये गाने को लेकर बढ़ रहे विवाद के बाद बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने बहुत कम उम्र अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है.
गौरतलब है कि फाल्गुनी पाठक का यह एल्बम साल 1999 में आया था. गाने उस दौर में काफी हिट हुआ था और इसका पिक्चराइजेशन भी काफी पसंद किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Neha Kakkar
FIRST PUBLISHED : September 25, 2022, 15:20 IST





