रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ (Brahmastra Part 1: Shiva) जब से रिलीज हुई है, लगातार सुर्खियों में है. फेंटसी, एक्शन और एडवेंचर फिल्म एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों से इसे मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है. जहां कुछ ने फिल्म की तारीफ की तो कुछ ने फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स पर सवाल भी खड़े किए. खासकर फिल्म में आलिया भट्ट के बार-बार ‘शिवा’ पुकारने पर जबरदस्त मीम्स वायरल हो रहे हैं. और अब एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे यूजर्स से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.
वीडियो में इस मिमिक्री आर्टिस्ट को जबरदस्त अंदाज में ब्रह्मास्त्र का रिव्यू करते देखा जा सकता है. वीडियो इतना शानदार है कि किसी की भी इसे देखकर हंसी छूट जाए. ये मिमिक्री आर्टिस्ट हैं सुमेध शिंदे, जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं, लेकिन अपनी शानदार मिमिक्री के लिए पहचाने जाते हैं. ट्विटर पर इन्हें 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
गुरुवार को शेयर किए इस वीडियो में सुमेध शिंदे को एक दो आवाजों में नहीं बल्कि कई आवाजों में ब्रह्मास्त्र का रिव्यू करते देखा जा सकता है. वीडियो में सुमेध ऋतिक रोशन, आमिर खान, पंकज त्रिपाठी, जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह और सोनू निगम की आवाज में जबरदस्त मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. खास बात तो ये है कि सुमेध ने सभी कलाकारों को बखूबी मिमिक किया है. वह सोनू निगम की आवाज में केसरिया सॉन्ग भी गा रहे हैं.
Actors kya bol rahe hain Brahmastra ke baarein mein 😊#brahmastrareview #brahmastra #sumedhshindey #sumedhshindeymimicry #bollywoodmimicry #moviereview #BrahmastraReview pic.twitter.com/6LEh85bGwx
— Sumedh Shinde (@sumedhcaddy) September 22, 2022
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘एक्टर्स क्या बोल रहे हैं ब्रह्मास्त्र के बारे में?’ सुमेध ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, यह तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो पर अब तक 1.84 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. नेटिजेंस के रिएक्शन से मालूम पड़ता है कि उन्हें सुमेध की मिमिक्री बेहद पसंद आ रही है. खासकर सोनू निगम की आवाज में उनका केसरिया गाना, बहुत पसंद किया जा रहा है. कई ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए सुमेध के टैलेंट की तारीफ की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Brahmastra movie, Social Viral
FIRST PUBLISHED : September 25, 2022, 22:41 IST





