
Shah Rukh Khan (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं. एक्टर के पास तीन बड़े प्रोजेक्ट हैं. हाल ही में वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने कैमियो रोल से सभी को अपना दीवाना बनाते हुए नजर आए थे. अगर SRK की फिल्म पठान के बारे में बात करें तो इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. उनकी फिल्म देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं. वहीं आज यानी रविवार को एक्टर (Shah Rukh Khan) ने अपने ट्विटर पर एक शानदार तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचने में कामयाब हुई है.
Me to My Shirt today:
‘Tum hoti toh kaisa hota….
Tum iss baat pe hairaan hoti,
Tum iss baat pe kitni hansti…….Tum hoti toh aisa hota..’ Me also waiting for #Pathaan pic.twitter.com/EnLPXw9csA
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 25, 2022
यह भी जानिए – Gauri Khan ने Shah Rukh Khan के टेस्ट का किया खुलासा
आपको बता दें कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर (Shah Rukh Khan) के बाल काफी लंबे हैं. और वो बिना शर्ट के अपनी फीमेल्स फैंस को घायल करने की पूरी तैयारी में हैं. उन्होंने (Shah Rukh Khan) तस्वीर साझा करते हुए उसे कैप्शन देते हुए लिखा- ‘मी टू माई शर्ट टुडे: ‘तुम होती तो कैसा होता. तुम इस बात पर हैरान होती, तुम इस बात पर कितनी हंसती. तुम होती तो ऐसा होता..’ मुझे भी #पठान का इंतजार है.’ उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है.
हर कोई उनकी बॉडी की तारीफ कर रहा है. ऐसा पहली दफा नहीं है, जब एक्ट शर्टलेस हुए हों. वैसे कुछ भी कहो लेकिन किंग खान (Shah Rukh Khan) को आज भी कोई टक्कर देने वाला नहीं है. ऐसा हम नहीं उनके (Shah Rukh Khan) फैंस का कहना है.
संबंधित लेख
First Published : 25 Sep 2022, 05:07:06 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





