Movie Review

Chup Box Office Collection | सनी देओल और दुलकर सलमान की स्टारर फिल्म ‘चुप’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन जारी, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ | Navabharat (नवभारत)


सनी देओल और दुलकर सलमान की स्टारर फिल्म ‘चुप’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन जारी, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सनी देओल (Sunny Deol) और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की स्टारर फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ (Chup: Revenge of the Artist) फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को प्रशंसकों से पॉजिटिव रिव्यु भी मिल रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘चुप’ 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक क्राइम थ्रिलर है। जिसका निर्देशन आर बाल्की ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित है।

जो फिल्म में क्रिटिक्स की हत्याएं करता है और उनकी डेड बॉडी पर स्टार-रेटिंग देते हुए स्टार बनाता है। इस फिल्म में सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि दुलकर सलमान एक फिल्ममेकर के किरदार में हैं। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रूपए की कमाई की थी। वहीं फिल्म शनिवार को 2 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 5 करोड़ रूपए से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।

यह भी पढ़ें

बता दें कि फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का खास फायदा मिला है। हालांकि, इस दिन फिल्म का टिकट मात्र 75 रूपए था। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को पहले वीकेंड का फायदा हो सकता है। फिल्म का आंकड़ा लगभग 7 करोड़ के लगभग पहुंच सकता है या उससे भी अधिक, लेकिन प्रशंसकों को सनी देओल की फिल्म पसंद आ रही है।

Leave a Reply