बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अक्टूबर में होने जा रही दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा है. अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी की तैयारियों में जुटे हैं. दोनों दिल्ली में शादी करेंगे.
बीते दिनों दोनों की शादी का आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. साथ ही ईको फ्रेंडली शादी की भी जोरों से चर्चा रही. अब बताया जा रहा है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में हॉलीवुड के सितारे भी शिरकत करने जा रहे हैं.
इन सेलिब्रिटीज को भेजा न्यौता
अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं. यह बॉलीवुड कपल दिल्ली में शादी रचाने जा रहा है. साथ ही मुंबई में भी रिसेप्शन रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल ने अपने हॉलीवुड दोस्तों को भी शादी का कार्ड भेजा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल ने Gerard Butler and Judi Dench को शादी का इन्विटेशन भेजा है. ऐसे में माना जा रहा है कि बॉलीवुड कपल की शादी में हॉलीवुड से भी मेहमान शिरकत करने वाले हैं. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ईको फ्रेंडली होगी शादी
बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा पर्यावरण को लेकर काफी जागरुक रहते हैं. दोनों ने अपनी शादी को ईको फ्रेंडली बनाने का फैसला लिया है. इस शादी में सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही बायोडीग्रेबल की चीजों को ही इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही अली फजल और ऋचा चड्ढा ने दिल्ली के साथ मुंबई में भी रिसेप्शन रखा है. इस रिसेप्शन में इंडस्ट्री के दोस्तों समेत परिवार के लोग भी शामिल होंगे.
लंबे समय से रिलेशनशिप हैं अली और ऋचा
बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों लंबे समय से साथ हैं. कोरोना महामारी के चलते उनकी शादी टल गई थी. लंबे इंतजार के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों साल 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर मिले थे. इसके कुछ समय बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 23:11 IST





