Cinema

Rishi Kapoor Birth Anniversary | पिता की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले चिंटू जी का आज है बर्थ एनीवर्सरी, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी सुनी अनसुनी बातें | Navabharat (नवभारत)


the death of actor Rishi Kapoor, is paying tribute on social media

File Pic

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) एक्टर (Actor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो लोंगों के दिलों में जीवित हैं। हिंदी सिनेमा के फैंस आज भी ऋषि कपूर की अभिनीत फिल्मों को देखकर उन्हें याद करते है। अभिनेता का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाईं और कई पुरस्कारों से भी नवाजे गए थे। ऋषि कपूर एक एक्टर के साथ-साथ फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में एक लड़के की भूमिका निभाकर की थी। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अभिनेता को चिंटू जी के नाम से भी जाना जाता है। ये निकनेम उन्हें उनके भाई ने दिया था। ऋषि कपूर उसके बाद कई फिल्मों में अपने मुख्य किरदार में नजर आए। जिसमें ‘कभी कभी’, ‘सरगम’, ​​’कर्ज’, ‘प्रेम रोग’, ‘चांदनी’, ‘दीवाना’, ‘लक बाय चांस’, ‘लव आज कल’, ‘दो दूनी चार’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ है। जिसे उनके निधन के बाद साल 2022 में रिलीज किया गया था। फिल्म के सेट पर ही ऋषि कपूर की मुलाकात नीतू सिंह से हुई। जिससे शादी करने के बाद उनके दो बच्चे बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी है।

यह भी पढ़ें

ऋषि कपूर को साल 2018 में अपने बोन मैरो कैंसर का पता चला था। जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए थे। जहां एक साल तक सफल इलाज के बाद वो 26 सितंबर 2019 को इंडिया लौट आए थे। 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 30 अप्रैल 2020 को बोन मैरो कैंसर से उनका निधन हो गया। अभिनेता का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया और उनकी अस्थियों को बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया था।