Cinema

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की आउटडोर शूटिंग से पहले जान्हवी कपूर ने कहा ‘विश मी लक’, यहां देखिए PHOTOS


स्टार किड जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने खुद को इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस की सूची में स्थापित किया है. जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपने नए प्रोजेक्ट ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के बारे में जानकारी दी. इस फोटो में जान्हवी कपूर ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है.

इस फोटो के कैप्शन में वह लिखती हैं “हैप्पी मंडे विश मी लक फॉर #MrandMrsMahi आउटडोर!!” उनकी इस फोटो पर काफी लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. इस पर कमेंट करते हुए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लिखते हैं “ब्यूटीफुल गुड लक ऑलवेज”.

janhvi kapoor, बॉलीवुड, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव, bollywood, rajkumar rao

आज से ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की आउटडोर शूटिंग की शुरुआत की. (फोटो साभार – instagram @janhvikapoor)

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे है. जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था. ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस  किया जा रहा है. इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे.

बता दें, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव इससे पहले भी एक बार बड़े पर्दे पर साथ आ चुके हैं. इन दोनों कलाकारों को पिछले बार फिल्म ‘रूही’ में एक साथ देखा गया था. इस फिल्म में इनके अलावा वरुण शर्मा ने भी अहम किरदार निभाया था. जान्हवी कपूर ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे. इस एक्ट्रेस को आखिरी बार दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह के साथ ‘गुडलक जेरी’ में देखा गया था.

कई सारे प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम-
रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी कपूर थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ में सनी कौशल और मनोज पाहवा के साथ नजर आएंगी. ‘मिली’ मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की रीमेक है. इस फिल्म को जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है.

इस अलावा यह एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ में भी नजर आ सकती हैं. बता दें कि यह फिल्म निर्माता नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही है. नितेश तिवारी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है.  2019 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘छिछोरे’ के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी.

Tags: Entertainment news.

Leave a Reply